{"_id":"9784d124795482b50deca7a3ff057b62","slug":"the-rally-took-command-of-security-protection-dg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजी सुरक्षा ने संभाली रैली सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजी सुरक्षा ने संभाली रैली सुरक्षा की कमान
बरेली
Updated Sat, 27 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान कल्याण रैली की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध कर लिए गए हैं। शुक्रवार को यहां पहुंचे डीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता ने खुद रैली की सुरक्षा का कमान संभालकर पुलिस लाइंस सभागार में पचास से ज्यादा आईएएस, आईपीएस, पीसीएस और पीपीएस के अलावा पीएसी, आईटीबीपी, एसएसबी के अफसरों के साथ बैठक करके सबको ड्यूटी समझा दी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जितनी फोर्स में जिन अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। वह किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। जरा सी चूक बड़ी दिक्कत पैदा कर सकती है। उप निरीक्षक और सिपाही सबसे ज्यादा तादात में हैं। वीवीआईपी की सुरक्षा के नियमों को पूरी तरह से पालन कराना है। बैठक में एडीजी, रेलवे जीएल मीना, आईजी आशुतोष पांडेय, आईजी विजय सिंह मीना, डीआईजी आशुतोष कुमार, एसएसपी आरके भारद्वाज आदि मौजूद रहे। बैठक से पहले अफसरों की टीम ने रैली का निरीक्षण करके सुरक्षा का जायजा लिया।
आज रैली के मैदान में होगी ब्रीफिंग
-शनिवार को सुबह दस बजे रबर फैक्ट्री के मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री की किसान रैली में ड्यूटी के लिए आए पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग होनी है। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी बताई जाएगी।
विज्ञापन
आज रैली के मैदान में होगी ब्रीफिंग
-शनिवार को सुबह दस बजे रबर फैक्ट्री के मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री की किसान रैली में ड्यूटी के लिए आए पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग होनी है। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी बताई जाएगी।
विज्ञापन