फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The racket of changing the expiry date of famous companies and selling them in the market has been exposed

Bareilly News: सीतापुर सहित अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ... नामचीन कंपनियों का एक्सपायर माल डेट बदलकर बाजार में खपाने के खेल का भंडाफोड़

Sat, 12 Apr 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The racket of changing the expiry date of famous companies and selling them in the market has been exposed
बरेली। नामचीन कंपनियों के एक्सपायर्ड माल की रीपैकिंग कर बाजार में खपाने के खेल का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सीतापुर के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। सीआई पार्क के पास स्थित उसके गोदाम से लाखों रुपये का माल बरामद किया गया है। इसमें कॉस्मेटिक, एलोपैथिक और कई मेडिकल प्रोडक्ट शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ बारादरी थाने में ट्रेड मार्क, कॉपीराइट अधिनियम और धोखधड़ी, जालसाजी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर गश्त के दौरान बारादरी थाने के दरोगा अरविंद कुमार सिंह को सूचना मिली कि सीतापुर का युवक दिल्ली के बाजारों से नामचीन कंपनियों का एक्सपायर व रिजेक्ट माल सस्ते दामों में खरीदकर लाता है। रीपैकिंग कर माल को बरेली में पूरी कीमत पर बेचता है। इस समय वह गंगापुर में एक दुकानदार के यहां रीपैक किया हुआ पुराना माल बेचने आया है।
विज्ञापन

दरोगा ने शाहदाना से गंगापुर जाने वाले रास्ते पर मस्जिद के पास से उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम करन साहनी बताया। वह सीतापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पास से काफी मात्रा में नामचीन कंपनी का बेबी ऑयल व लोशन, पॉकेट परफ्यूम, फेयरनेस क्रीम, हेयर ऑयल व शैंपू आदि बरामद किए गए
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के सरदार बाजार से एक्सपायरी माल लाता है और रीपैकिंग कर यहां बेचता है। उसने सीआई पार्क के पास ललित गंगवार का गोदाम किराये पर ले रखा है और वह यहां कृष्णा वाटिका में किराये के मकान में रहता है। पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा तो वहां एक्सपायर व रिजेक्ट माल का जखीरा बरामद हुआ। मौके से पुलिस को हीट सीलिंग पैकिंग मशीन, तीन बोतल थिनर, चार बंडल पैकिंग पन्नी, टेप, रीलेवलिंग का सामान भी मिला।
औषधि निरीक्षक भी पहुंचे, रात 10 बजे तक चली सामानों की गिनती
सूचना पर औषधि निरीक्षक राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। गोदाम में मिले नामचीन कंपनियों के 625 से ज्यादा उत्पादों की गिनती रात 10 बजे तक जारी रही। बरामद माल की कीमत कई लाख रुपये आंकी गई है। मेडिकल, कॉस्मेटिक और एलोपैथिक प्रोडक्ट बेचने संबंधी वह कोई लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। उसके खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। कई उत्पादों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
एक्सपायर हो चुकीं प्रेग्नेंसी जांच किटों की भी रीलेवलिंग
इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में मेडिकेटेड साबुन, प्रेग्नेंसी जांच किट भी बरामद की गई हैं। इनकी भी रीलेवलिंग कर बाजार में खपाने के लिए रखा गया था। गोदाम में कई ऐसे उत्पाद भी मिले हैं, जिनकी बिक्री लाइसेंस के बिना नहीं की जा सकती।
2023 में एक्सपायर हो चुके माल पर डाल रखी थी 2027-28 की एक्सपायरी डेट
गोदाम से बरामद उत्पादों में से कई दिसंबर 2023 और 2024 में एक्सपायर हो चुके हैं। रीलेवलिंग और रीपैकिंग कर उन पर एक्सपायरी डेट 2027 और 2028 दर्ज की गई है। एक्सपायरी के बाद जो प्रोडक्ट कूड़े के ढेर में होने चाहिए थे, उनको बाजारों में खपाया जा रहा था।
साप्ताहिक बाजार और फुटकर दुकानदारों को बेचता था माल
पूछताछ में करन ने पुलिस को बताया कि वह शहर के साप्ताहिक बाजारों और फुटकर विक्रेताओं को माल बेचता था। ये विक्रेता 10-20 पीस ही लिया करते थे। इसके अलावा वह देहात क्षेत्र की परचून दुकानों और जनरल स्टोरों पर भी माल खपाता था। नामचीन कंपनियों के उत्पाद बेचने पर दुकानदारों को कम कमीशन मिलता है, लेकिन आरोपी उनको ज्यादा छूट देता था। इस वजह से दुकानदार उसका सामान हाथों हाथ लेते थे। संवाद

--
नामचीन कंपनियों के एक्सपायर सामान को बाजार में खपाने के आरोपी को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। उसके गोदाम से कई लाख रुपये का एक्सपायर व रिजेक्ट माल बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed