Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The question is correct, but the answer is not among the options.

Bareilly News: सवाल सही, विकल्पों में जवाब ही नहीं

Thu, 19 Nov 2026 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The question is correct, but the answer is not among the options.
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से शुरू हुईं अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के दूसरे दिन भी अव्यवस्थाएं हावी रहीं। प्रश्नपत्रों की खामियों के साथ ही शिक्षकों के जनगणना ड्यूटी में व्यस्त होने से परीक्षा खानापूरी बनकर रह गई। बच्चे बिना किसी डर के आपस में बातचीत करते और नकल करते नजर आए।
विज्ञापन

दूसरे दिन कक्षा पांच के सामाजिक विषय के प्रश्नपत्र में कई गंभीर गलतियां देखने को मिलीं। प्रश्न संख्या-चार में लिखा था कि खरीफ की फलस कौन सी होती है? यहां फलस की जगह शुद्ध शब्द फसल होना चाहिए था।
विज्ञापन

इसी विषय के कक्षा चार के प्रश्नपत्र में एक अन्य सवाल पूछा गया कि किस जानवर से ऊन प्राप्त होता है? विकल्पों में खरगोश, जेब्रा, चीता और घोड़ा के नाम लिखे हुए थे। इससे विद्यार्थी परेशान हुए। सही विकल्प न होने से ज्यादातर ने सवाल छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा के समय घूमते दिखे विद्यार्थी
दोपहर - 1:28

प्राथमिक विद्यालय रोहिली टोला-2 में सिर्फ एक शिक्षिका मौजूद मिलीं। वह भी वॉलंटियर के रूप में थीं। स्कूल की इंचार्ज पूजा सक्सेना जनगणना ड्यूटी पर गई हुई थीं। यहां परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राएं एक-दूसरे से बातचीत करते दिखे। कई परिसर में बेरोकटोक घूमते नजर आए। अकेली शिक्षिका के लिए अंदर कक्षाओं को संभालना और बाहर की व्यवस्था देखना मुश्किल साबित हो रहा था।

दो शिक्षकों को संभालने पड़े 200 बच्चे
दोपहर - 1:33
प्राथमिक विद्यालय जोगी नवादा की पांचों कक्षाओं के बच्चों की परीक्षा एकसाथ चल रही थी। सिर्फ दो कमरों में ही शिक्षक मौजूद मिले। शिक्षकों की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाकर छात्र-छात्राएं आपस में खुलकर बातें कर रहे थे। कई परीक्षार्थी तो एक-दूसरे के बिल्कुल पास बेंच पर बैठकर ही पेपर हल करते नजर आए। इस विद्यालय में करीब 200 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जबकि यहां मात्र दो शिक्षक और एक शिक्षामित्र की तैनाती है।


--
सभी शिक्षकों को परीक्षा संपन्न कराने के बाद ही जनगणना ड्यूटी पर जाने को कहा गया था। परीक्षा में गलत सवाल आने की बात अब तक मेरे संज्ञान में नहीं आई थी। डायट से प्रश्नपत्र बनाए जाते हैं। संबंधित से जवाब-तलब किया जाएगा। - डॉ. विनीता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed