फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The process of removing encroachment from the land of the district panchayat has started.

Bareilly News: जिला पंचायत की जमीन से कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू, मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के पत्र पर एसडीएम ने मांगे अभिलेख

Tue, 14 Oct 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
The process of removing encroachment from the land of the district panchayat has started.
फरीदपुर। कस्बे में चौधरी राजेश्वर सिंह इंटर कॉलेज में बनाई जा रही दुकानों को ध्वस्त करने के लिए जिला पंचायत की तरफ से एसडीएम फरीदपुर को एक पत्र भेजा गया। इसमें उन्होंने दुकानों के ध्वस्तीकरण के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त करने को कहा। पत्र का अवलोकन कर एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन ने पत्र वापस भेजते हुए ध्वस्तीकरण वाली जमीन से संबंधित जिला पंचायत से वैध दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

एसडीएम मल्लिका नैन ने बताया कि दस्तावेज आने के बाद उसका अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत ने बिना दस्तावेज भेजे ही सीधे पत्र भेज दिया।
विज्ञापन

पत्र के आधार पर सही गलत का निर्णय नहीं हो सकता है। फरीदपुर में स्टेशन रोड के किनारे जिला पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण रोका गया है।
जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डॉ. नीतू सिसौदिया ने बताया कि फरीदपुर में चौधरी राजेश्वर सिंह किसान इंटर कॉलेज के लिए जिला पंचायत की जमीन दी गई थी। लीज की अवधि समाप्त होने के बावजूद विद्यालय प्रबंध समिति ने इस जमीन पर अवैध निर्माण शुरू किया था। जमीन के एक हिस्से पर दस से अधिक दुकानों की मार्केट बनाने के लिए नींव भर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और अवर अभियंता से मिली रिपोर्ट के आधार पर निर्माण रुकवाकर कब्जेदारों पर एफआईआर भी कराई जा चुकी है। जैसे ही एसडीएम मजिस्ट्रेट नियुक्त करेंगी। जिला पंचायत की टीम कब्जे को ध्वस्त कराएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed