फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The process of Azadari starts as soon as the moon of Moharram is visible.

Bareilly News: मोहर्रम का चांद दिखते ही अजादारी का सिलसिला शुरू

Mon, 08 Jul 2024 06:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
The process of Azadari starts as soon as the moon of Moharram is visible.
फोटो 2 -जुलूस-ए-अलम में नौहा पड़ती अंजुमन
सेंथल। मोहर्रम का चांद दिखते ही कस्बे में हजरत इमाम हुसैन के गम में मजलिस मातम अजादारी का सिलसिला शुरू हो गया। कस्बे में दो जुलूस-ए-अलम उठे और घर-घर सफे अजा बिछ गई। इमामबाड़ों में मजलिसें हुईं। वहीं, घरों पर महिलाओं ने मजलिसे अजा आयोजित कर पुरसा पेश किया।
विज्ञापन


रविवार को मोहर्रम का चांद दिखाई देने के बाद इमामबाड़ों में अलम और ताजिए सजा दिए गए। शिया समुदाय की महिलाओं ने इमामबाड़ों व अजाखानों में जाकर अपनी चूड़ियों को उतार दिया। वहीं, मोहल्ला चौधरी से अंजुमन हुसैनिया के नेतृत्व में अलम मुबारक का जुलूस निकाला गया। स्वर्गीय मुंतकिम हैदरी के निवास पर जुलूस का स्वागत हुआ। यहां अंजुमन असगरिया, अंजुमन यादगारे हुसैनी, अंजुमन हैदरी ने नौहाख्वानी की। यहां अंजुमन हैदरी का तारीखी नौहा सुन अजादारों ने आंसू बहाए। दूसरा जुलूस अंजुमन यादगारे हुसैनी के नेतृत्व में बाजार कोठी से उठा। इसका समापन इमामबाड़ा खुर्द पर हुआ। इसके अलावा इमामबाड़ा जुल्फिकार हसनैन, इमामबाड़ा चूड़ीवालान, इमामबाड़ा खुर्द, दरगाह हजरत अब्बास में मजलिसे अजा आयोजित की गई। आज पहली मोहर्रम का अलम व डोले का जुलूस इमामबाड़ा काजमैन से और दूसरा जुलुस जुल्फिकार हसनैन से अंजुमन यादगारे हुसैनी के नेतृत्व में उठाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed