{"_id":"67b0d8ca8b2c85ed560e2fd3","slug":"the-problem-of-house-tax-is-not-ending-councilors-again-opened-the-front-bareilly-news-c-4-bly1015-581335-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खत्म नहीं हो रहा गृहकर का क्लेश, पार्षदों ने फिर खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खत्म नहीं हो रहा गृहकर का क्लेश, पार्षदों ने फिर खोला मोर्चा
विज्ञापन
बरेली। गृहकर का क्लेश खत्म नहीं हो रहा है। इसको लेकर पार्षदों ने फिर मोर्चा खोल दिया है। डबल डिमांड और संपत्तियों के बिल मैच न होने का मामला उठाते हुए कहा कि कार्यालय के बाबू न तो सुनते हैं, न ही काम करते हैं।
राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार को पार्षद नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से मिले। उन्हें बताया कि स्वकर के फाॅर्म जमा होने की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित हुई थी, पर संपत्तियां मैच नहीं हुई हैं। डबल आईडी की समस्या अभी तक आ रही है। वर्षों के बकाये के साथ करदाताओं को उल्टे-सीधे बिल भेजे जा रहे हैं। ऐसे बिलों का शीघ्र संशोधन किया जाए और स्वकर फाॅर्म की तिथि बढ़ाई जाए। पार्षदों ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र को भी समस्याओं से अवगत कराया। संवाद
--
पार्षदों ने जो भी समस्याएं बताईं है, उनके समाधान के लिए कर विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं। - संजीव कुमार मौर्य, नगर अयुक्त