फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The price of sugarcane should be increased by Rs 450 per quintal

Bareilly News: गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया जाए

Sat, 12 Aug 2023 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 12 Aug 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
The price of sugarcane should be increased by Rs 450 per quintal
फरीदपुर। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता ट्रैक्टर से तहसील परिसर पहुंचे। इसके बाद एसडीएम निधि डाेंडवाल को ज्ञापन सौंपकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की। किसानों ने मुखर्जी पेट्रोल पंप के पास बैठक का आयोजन भी किया। इस दौरान गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि विगत 4 वर्षों से गन्ने का मूल्य सरकार ने नहीं बढ़ाया है। जबकि गन्ने की लागत, मजदूरी, खाद, पानी, पेस्टीसाइड सबकी कीमतें बढ़ गई हैं। जिससे किसान परेशान है। उन्होंने गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फरीदपुर तहसील क्षेत्र में बिजली लाइनें जर्जर अवस्था में है। आए दिन तार टूटकर गिर जाते हैं, जिससे किसानों के साथ हादसे हो रहे हैं। बिजली से हो रहे हादसों में एसडीओ एवं जेई पर मुकदमे दर्ज होने चाहिए।
विज्ञापन




किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि खसरा खतौनी के नाम पर चकबंदी लेखपाल दो सौ रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक किसानों से वसूलते हैं। इस मामले जांच कर कार्रवाई की जाए। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 2 अक्तूबर तक धान का क्रय केंद्र को सुचारू रूप से चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के रास्तों को ठीक कराया जाए

मीरगंज। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुधीर बालियान की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन के आदेश के बाद भी छुट्टा पशुओं को गोशाला में नहीं भेजा जा रहा है। इस कारण पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। इस दौरान कई किसानों की जान भी जा चुकी है। गांव के रास्ते खराब पड़े है। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। उसे तत्काल सही कराया जाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी मीरगंज उदित पवार को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा है कि एक सप्ताह में इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान राकेश कुमार, तहसील संरक्षक अरविंद सोमवंशी, हरपाल सिंह, वल्देव सिंह, चौधरी हरवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed