{"_id":"620ac0c7d8c6bf26c230ea16","slug":"the-presiding-officer-cast-the-vote-of-the-elderly-then-there-was-a-ruckus-hafizganj-news-bly475498294","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठासीन अधिकारी ने डाल दिया बुजुर्ग का वोट तो हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठासीन अधिकारी ने डाल दिया बुजुर्ग का वोट तो हुआ हंगामा
विज्ञापन
हाफिजगंज। एक बुजुर्ग का वोट डालने के लिए पीठासीन अधिकारी के खुद ईवीएम का बटन दबा देने पर गांव बमनपुरी में हंगामा खड़ा हो गया। पोलिंग बूथ पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पीठासीन अधिकारी की डांट लगाई और चेतावनी भी दी।
बमनुपरी के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ 238 पर दोपहर करीब 12 बजे 70 वर्षीय गंगाराम वोट डालने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि वह ईवीएम की बैलट यूनिट में चुनाव चिह्न देख रहे थे तभी अपनी सीट से उठकर आए पीठासीन अधिकारी ने बटन दबाकर उनका वोट डाल दिया। गंगाराम ने बताया कि वह पहले नंबर का बटन दबाना चाहते थे लेकिन पीठासीन अधिकारी ने तीसरे नंबर का बटन दबा दिया।
गंगाराम ने इस पर विरोध जताते हुए बाहर आकर लोगों को वाकया बताया तो हंगामा शुरू हो गया। अधिकारियों से पीठासीन अधिकारी की शिकायत की गई तो सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंचे और पीठासीन अधिकारी को डांट लगाने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। भाजपा के डॉ. एके गंगवार ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है। संवाद