फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The practical examinations for undergraduate odd semesters will be held from May 1 to May 25.

Bareilly News: स्नातक सम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 से 25 मई तक चलेंगी

Thu, 30 Apr 2026 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 30 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The practical examinations for undergraduate odd semesters will be held from May 1 to May 25.
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक और आंतरिक परीक्षाओं की समय-सीमा निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए सहित अन्य प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर (सत्र 2025-26) की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक मई से शुरू होकर 25 मई तक संपन्न करानी होंगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्थिति में अंकों को पोर्टल पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि महाविद्यालयों को प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भेजने होंगे और इसकी हार्ड कॉपी कॉलेज में ही सुरक्षित रखनी होगी। खास बात यह है कि उत्तरपुस्तिकाओं का चुनौती मूल्यांकन किया जा सकता है, इसलिए कॉलेजों को इन्हें सुरक्षित रखना अनिवार्य है। यदि किसी विद्यार्थी को प्रयोगात्मक परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक मिलते हैं, तो विश्वविद्यालय उन उत्तरपुस्तिकाओं के सील्ड पैकेट अलग से मंगवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी पूर्व की भांति आयोजित की जाएंगी, इसके लिए बाहरी और आंतरिक परीक्षकों की नियुक्ति विश्वविद्यालय स्तर से होगी। सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे अंकों को समर्थ पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्राचार्य की लॉगिन आईडी का ही उपयोग करें। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या के समाधान के लिए विश्वविद्यालय ने डॉ. विशाल सक्सेना (9412738873) का संपर्क नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed