फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Power Hub Gym was operating by hooking into a street light.

Bareilly News: स्ट्रीट लाइट से कटिया डालकर चल रहा था पावर हब जिम

Sun, 04 Oct 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 04 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The Power Hub Gym was operating by hooking into a street light.
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सूफी टोला में संचालित पावर हब जिम के संचालक निसार पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। स्ट्रीट लाइट से कटिया डालकर जिम में स्वीकृत भार से दोगुना लोड चल रहा था।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने और हाई लाइन लॉस कम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रवर्तन दल प्रथम के प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को पावर हब जिम की जांच की। जांच में सामने आया कि जिम परिसर के बाहर लगी स्ट्रीट लाइट की लाइन से कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। विद्युत निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, जिम के लिए पांच किलोवाट का कनेक्शन स्वीकृत है। लेकिन, मौके पर कुल संयोजित भार (कनेक्टेड लोड) 10 किलोवाट पाया गया। इसके अलावा चोरी की बिजली से दो कार्डियो मशीनें, 11 पंखे, एक सबमर्सिबल पंप, इन्वर्टर और एक इलेक्ट्रिक वेट मशीन समेत अन्य उपकरण संचालित होते मिले। इस संबंध में सीओ विजिलेंस राकेश राय ने बताया कि चेकिंग के दौरान पावर हब जिम में स्ट्रीट लाइट से तार डालकर चोरी की जानकारी हुई। उसके संचालक निसार के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed