{"_id":"67f43dc7c16ce95841097efe","slug":"the-possibility-of-check-bounce-scam-will-be-investigated-in-all-sections-bareilly-news-c-4-lko1064-614194-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सभी खंडों में चेक बाउंस घोटाले की आशंका होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सभी खंडों में चेक बाउंस घोटाले की आशंका होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फर्जीवाड़ा कर चेक के जरिए बिजली बिल जमा करने के मामले में 30 लाख से अधिक का घपला सामने आया है। इसीलिए अब सभी विद्युत वितरण खंडों में बिजली बिलों के बाउंस हुए चेकों की जांच होगी। देखा जाएगा कि कहीं और तो इस तरह चेक बाउंस होने से बिल की धनराशि नहीं हड़पी गई है। पुलिस की विवेचना और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की विस्तृत जांच में फर्जीवाड़े से जुड़े गिरोह के सदस्यों के नाम उजागर हो सकते हैं।
इस घपले का खुलासा मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की कॉमर्शियल वर्टिकल-2 के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र कुमार चौहान की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में हुआ है। अब तक की जांच में तीन माह में 36 चेक का फर्जीवाड़ा मिला है। ये जांच जनवरी से मार्च 2025 के बीच जमा किए गए उन चेक की थी जो बाउंस हो गए थे।
माना जा रहा है कि अगर इससे पहले बाउंस हुए चेकों की जांच की जाए तो बिल की रकम हड़पने के मामलों की संख्या बढ़ सकती है। आशंका है कि एक नहीं बल्कि अन्य विद्युत वितरण खंडों में भी घपला हुआ है। इसीलिए विस्तृत जांच की संस्तुति के साथ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। ब्यूरो