फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The police were kind to the usurper businessman, neither arrested nor issued a warrant

सूदखोर कारोबारी पर पुलिस मेहरबान, न गिरफ्तार हुई न वारंट जारी कराया

Wed, 16 Feb 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The police were kind to the usurper businessman, neither arrested nor issued a warrant
बरेली। सूदखोरों से परेशान होकर मीरगंज के गांव संजरपुर निवासी प्राइमरी स्कूल के हेड मास्टर 45 वर्षीय चंद्रपाल ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। जेब से मिले सुसाइड नोट और वीडियो में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार तीन सूदखोरों को बताते हुए उन्हें सजा दिलाने की बात कही थी। मगर उनकी मौत के छह महीने बाद भी पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी होजरी कारोबारी कपिल छाबड़ा को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। न ही कोर्ट से उसका गिरफ्तारी वारंट लिया है।
विज्ञापन

चंद्रपाल फतेहगंज पश्चिमी के गांव पटवैया में प्राइमरी स्कूल के हेड मास्टर थे और मिनी बाईपास पर बसंत विहार कॉलोनी में किराये पर रहते थे। पिछले साल 29 जून की शाम करीब सात बजे गांव जाने की बात कहकर चंद्रपाल बाइक लेकर घर से निकले थे। इसके बाद न तो वह गांव पहुंचे और न ही घर लौटे। परिवार वाले उन्हें खोजते रहे लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। 30 जून को देर शाम गांव वालों ने चंद्रपाल को खेत में पड़े देखा। परिजन चंद्रपाल को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

तीन को जेल भेजकर शांत हुई पुलिस : चंद्रपाल की जेब से सुसाइड नोट और मोबाइल में उनकी एक वीडियो क्लिप मिली थी। इसमें उन्होंने रेशमा हास्पिटल के पास रहने वाली गुड़िया, शास्त्रीनगर के संतोष कुमार, पप्पू और कपिल होजरी के मालिक कपिल छाबड़ा को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। आरोप था कि इन लोगों से उन्होंने कुछ रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके चार गुने रुपये दे देने के बावजूद सूदखोर उनके और पत्नी गीता के साइन किए चेक के जरिये उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दे रहे थे। वीडियो और सुसाइड नोट में उन्होंने इन सभी को सजा दिलाने की मांग की थी। मीरगंज पुलिस ने इन चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की लेकिन होजरी कारोबारी कपिल छाबड़ा को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जबकि वह इस मामले का मुख्य आरोपी है। छह महीने बीतने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट से वारंट जारी कराने या कुर्की की कार्रवाई भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed