फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The pole tilted in the balcony of the house, the electricity corporation washed its hands off by giving a temporary solution

Bareilly News: घर की बालकनी में झुका खंभा, अस्थाई समाधान कर विद्युत निगम ने झाड़ा पल्ला

Thu, 07 Aug 2025 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
The pole tilted in the balcony of the house, the electricity corporation washed its hands off by giving a temporary solution
बरेली। गांधी पुरम निवासी उपभोक्ता घर की बालकनी में खंभा झुकने की शिकायत पर विद्युत निगम ने अस्थाई समाधान कर अपना पलड़ा झाड़ लिया।
विज्ञापन

पीलीभीत बाइपास रोड पर गांधी पुरम निवासी उपभोक्ता सचिन रस्तोगी के मुताबिक उनके घर के सामने खुभा लगाहुआ है। खंभे पर बंच केबल का प्रेशर अधिक होने की वजह से लगभग तीन माह पूर्व वह मकान की तरफ झुक गया और बालकनी तक आ गया। इससे हादसे का डर बना रहता है। उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता समेत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कई बार लिखित शिकायत मिलने पर भी विद्युुत निगम ने गलत रिपोर्ट लगा दी। इसके बाद उन्होंने केंद्र की मिनिस्ट्री ऑफ पॉवर दिल्ली में मामले की शिकायत की। बुधवार को विद्युत निगम की टीम पहुंची और उन्होंने खंभे से तारों को दूसरे खंभे पर शिफ्ट कर दिया, लेकिन झुका हुआ खंभा उनकी बालकनी में ही छोड़कर चले गए। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि शिकायत का समाधान किया गया है, खंभा अगर बालकनी में झुक गया है तो उसे भी हटवाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed