फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The pole opened in the first rain, waterlogging in many places, water entered the houses

Bareilly News: पहली बारिश में खुली पोल, जगह-जगह जलभराव, घरों में घुसा पानी

Sat, 14 Jun 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The pole opened in the first rain, waterlogging in many places, water entered the houses
नवाबगंज फोटो 1 मोहल्ला इन्द्रानगर में बारिश से हुआ जलभराव
नवाबगंज। मानसून की पहली बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से मोहल्ला इंद्रानगर, गुलशन नगर समेत कई मोहल्लाें में जगह-जगह नालियां चोक होने की वजह से गलियों में जलभराव हो गया। घरों में पानी के घुसने से लोगों को परेशानी हुई। नगर पालिका के प्रति रोष जताते हुए लोगों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला इंद्रा नगर व गुलशननगर में साफ-सफाई सही ढंग से न होने के कारण मानसून की पहली बारिश ने ही सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रखी दी है। मोहल्लों में नालियां चोक होने के चलते गलियों में जगह-जगह जलभराव हो गया है। बारिश के समय गलियों का जमा पानी लोगों के घरों में प्रवेश करने लगा। इससे लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ रही है। इस मामले में परेशान नगर पालिका परिषद के सभासद रामनरायन, निरजनदेव, ओममप्रकाश, हरपाल, कृष्ण मूर्ति, अशोक कुमार, राहुल, दिग्विजय सिंह ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। एसडीएम ने लोगों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन

--
मोहल्ला में गलियों के निर्माण के लिए प्रस्ताव पास हो गया है। लगातार नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी बदलने से मैपिंग नहीं हो सकी है। शीघ्र ही गलियों का निर्माण कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रेमलता राठौर, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद नवाबगंज

नवाबगंज फोटो 1 मोहल्ला इन्द्रानगर में बारिश से हुआ जलभराव

नवाबगंज फोटो 1 मोहल्ला इन्द्रानगर में बारिश से हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed