{"_id":"583c60b34f1c1b0d1ede54b2","slug":"the-pockets-were-empty-two-days-off-the-crowd-grew","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की छुट्टी से जेब हो गई खाली, बढ़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की छुट्टी से जेब हो गई खाली, बढ़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 29 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
The pockets were empty two days off, the crowd grew
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
दो दिन अवकाश के बाद सोमवार को खुले बैंकों में उम्मीद से ज्यादा भीड़ आ गई। खातों में पेंशन आने से देर शाम तक एसबीआई मुख्य शाखा में ग्राहक जुटे रहे। अपने हाथाें में हजार और 500 के नोट लेकर जमा कराने वालाें की भीड़ भी कम नहीं थी। उधर, आधे अधूरे एटीएम खुले और कई जगह कैश न होने से लोग मायूस हुए। देर शाम तक लंबी लाइनें लगी रहीं।
एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी, आईसीआईसी बैंक, विजया बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक में खातेदारों की लाइन लंबी हो गई। ग्राहकों ने पुराने पांचा सौ और एक हजार के नोट जमा किए और नए नोट निकाले। ज्यादातर बैंकों के एटीएम 11 बजे तक बंद रहे। इसके बाद जब चालू हुए तो शाम तक उनमें कैश खत्म हो गया। भोजीपुरा के आस-पास की बैंक शाखाओं में कैश खत्म होने से किसान, व्यापारी, नौकरीपेशा और महिलाएं परेशान रहीं।
ये रहा हाल
इसाईयाें की पुलिया विजया बैंक एटीएम से दो हजार के नोट की करेंसी निकल रही थी, शाम तक खातेदारों की लंबी लाइन लगी
कचहरी शाखा एसबीआई और एचडीएफसी में ग्राहकों की भीड़ से एटीएम का कैश खत्म हो गया।
पीएनबी साहू रामस्वरूप एटीएम पर भीड़ कम थी।
पटेल चौक के एचडीएफसी, यूनियन और बीओबी के एटीएम बंद रहे।
चौपुला रोड पर एसबीआई का एटीएम खुला रहा, यहां ग्राहकों की लंबी लाइन थी।
कमल सिनेमा के बगल में यूको बैंक एटीएम बंद था।
विकास भवन रोड पर बीओबी एटीएम बंद था।
पुलिस लाइन स्थित बीओबी के एटीएम में साढ़े तीन बजे कैश लोड किया जा रहा था, यहां दस लोगाें की लाइन थी।
कालीबाड़ी एचडीएफसी एटीएम पर लंबी लाइन रही।
नकदी जमा- 55 करोड़ रुपए
नकदी निकासी- 45 करोड़ रुपए
एटीएम- 425
खुले रहे- 50 प्रतिशत