फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The players received no help and wandered around in the rain.

Bareilly News: खिलाड़ियों को नहीं मिली मदद, बारिश में भटकते रहे

Sun, 27 Sep 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The players received no help and wandered around in the rain.
बरेली। 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर और छठी उत्तर प्रदेश राज्य अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रशासनिक लापरवाही का सामना करना पड़ा। मूसलाधार बारिश में उन्हें आयोजकों या विश्वविद्यालय प्रशासन से आश्रय नहीं मिला।
विज्ञापन


दूर जिलों से आए खिलाड़ी तेज बारिश के दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एक खुले कमरे में बैठ गए। विश्वविद्यालय अधिकारियों ने उन्हें कुछ ही देर बाद वहां से बाहर निकाल दिया। खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि आयोजकों ने तुरंत मदद नहीं की। उनका कहना था कि प्रदेश स्तर पर खेलने आए खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलीं। इस रवैये से खिलाड़ियों में आयोजकों और प्रबंधकों के खिलाफ रोष है। एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र तोमर ने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने के लिए एक हॉल विश्विविद्यालय से लिया था। बारिश होने के कारण खिलाड़ी परिसर में ही बने एक और हॉल में बैठ गए थे, जिन्हेंं विवि प्रशासन की ओर से उठा दिया गया। बाद में उन्हें संघ की ओर से लिए गए हॉल में ही ठहरा दिया।
विज्ञापन

--------

एथलेटिक्स संघ ने आउटडोर ग्राउंड व बॉक्सिंग हॉल ही बुक कराया था। बारिश के कारण सुबह प्रतियोगिता नहीं शुरू हो सकी। खिलाड़ी अधिक थे इसलिए उनकी व्यवस्था नहीं बनी इसलिए अब आगे की प्रतियोगिता रविवार को होंगे, दूसरे दिन के लिए भी आउटडोर ग्राउंड व हॉल ही बुक कराया गया। इस प्रतियोगिता में केवल विश्वविद्यालय की जगह इस्तेमाल हुई है इसके अलावा विश्वविद्यालय का इसमें कोई भागीदारी नहीं हैं। - प्रो. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, रुविवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed