फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The play 'The Suicide' enthralls the audience

नाटक ‘द सुसाइड’ ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

Thu, 11 Nov 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The play 'The Suicide' enthralls the audience
नाटक का मंचन करते कलाकार।
रिद्धिमा में थिएटर फेस्टिवल का दूसरा दिन
विज्ञापन

बरेली। रिद्धिमा थिएटर फैस्टिवल इंद्रधनुष का दूसरा दिन हंसी, गुदगुदी से भरा रहा। इसमें दिल्ली की मैडविन थिएटर कंपनी के कलाकारों ने हास्य नाटक ‘द सुसाइड’ का मंचन कर दर्शकों को खूब हंसाया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग रहे। उनका एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति ने स्वागत किया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत के बाद नाटक ‘द सुसाइड’ का मंचन किया गया। बेरोजगारी, भोलेपन और लालच को दर्शाता यह नाटक समस पोडोवस्की (सैम) नाम के लड़के और उसकी पत्नी के झगड़े से शुरू होता है। झगड़े का कारण पति का निठल्लापन होता है। उसके पास कोई काम नहीं होता। इसी निठल्लेपन के इर्दगिर्द नाटक की कहानी घूमती है। विवाहिता की मां और दोस्त के माध्यम से नाटक आगे बढ़ता है। इसमें पति से सुसाइड की कल्पाना और पति की हरकत इस नाटक में हास्य पैदा करते हैं।
विज्ञापन

सैफ अंसारी निर्देशित इस नाटक में मुख्य पात्र उन्हीं का है। इस नाटक में भूमिका निभाने वाले अन्य कलाकारों में सिमरन बसंत, जितेंद्र हुड्डा, मोहित कुमार, अल्ताफ हुसैन, हर्षित वर्मा, पंकज कुमार रहे। मंचन के बाद सैफ अंसारी को इंद्रधनुष पुस्तक और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आशा मूर्ति, आदित्य मूर्ति, ऋचा मूर्ति, इंजीनियर सुभाष मेहरा, गुरु मेहरोत्रा, डॉ. नीलिमा मेहरोत्रा, अनुज सक्सेना, अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed