फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The play 'Bodhu Ahir' awakened the spirit of patriotism

नाटक ‘बोधू अहीर’ ने जगाई देशप्रेम की भावना

Sat, 20 Nov 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
The play 'Bodhu Ahir' awakened the spirit of patriotism
नाटक का मंचन करते कलाकार।
विंडरमेयर में चल रहे राज्य नाट्य समारोह का समापन
विज्ञापन

बरेली। विंडरमेयर में पांच दिन से चल रहे राज्य नाट्य समारोह का शुक्रवार को समापन हो गया। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में चल रहे समारोह में अंतिम नाटक ‘बोधू अहीर’ का मंचन किया गया।
आजादी की ज्वाला को अपने रक्त से प्रचंड बनाने वाले न जाने कितने भूले बिसरे रणबांकुरे हैं, जिन्हें आज याद तक नहीं किया जाता। उन्हीं योद्धाओं में से एक नाम आजमगढ़ के बोधू सिंह अहीर का है। आजमगढ़ से नाट्य मंचन के लिए आई संस्था सूत्रधार ने दर्शकों को बोधू सिंह की शख्सियत से परिचित कराया। बोधू अहीर की महज नाटक के तौर पर प्रस्तुति नहीं की गई बल्कि इसके माध्यम से 1857 की क्रांति के महान योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस कहानी में बोधू अहीर का परिचय एक फौजी के रूप में सामने आता है, जो आजमगढ़ में अंग्रेजों की 17वीं बटालियन में तैनात थे। उन्होंने तीन जून, 1857 को क्रांति का विगुल फूंक दिया था। कई अंग्रेजों को मार दिया। उनके होने वाले दामाद माधव सिंह, बेटे राम टहल, भाई शिव वचन, किशन सिंह और दोस्त शाह दिलेर ने भी अंग्रेजों के खिलाफ जंग छेड़ दी। उसी घटनाक्रम से जोड़ते हुए इस नाटक को प्रस्तुत किया गया। नाटक की परिकल्पना और निर्देशन अभिषेक पंडित का रहा। इसे शेषपाल सिंह शेष ने लिखा है।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत दया दृष्टि के चेयरमैन डॉ. बृजेश्वर सिंह ने किया। नाट्य मंचन के बाद उन्होंने अकादमी की नाट्य सर्वेक्षक शैलजा कांत को स्मृति चिह्न भेंट किया। शैलजा कांत ने सभी कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही दया दृष्टि ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed