फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The picture of the city will change with green courtyard and zero waste, will get rid of garbage

Bareilly News: हरित प्रांगण व जीरो वेस्ट के साथ बदलेगी शहर की तस्वीर, कूड़े से मिलेगी निजात

Tue, 04 Mar 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
The picture of the city will change with green courtyard and zero waste, will get rid of garbage
बरेली। हरित प्रांगण व जीरो वेस्ट के साथ अब शहर की तस्वीर बदल जाएगी। इसके लिए जयपुर में आयोजित 12वें रीजनल रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकल (आरआरआर) और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में सिटीज 2.0 के अंतर्गत नगर आयुक्त ने समझौता किया है। इसमें स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अंतर्गत 85 करोड़ कार्य कराए जाएंगे। पूर्व में इसके लिए 139 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था।
विज्ञापन

सिटीज 2.0 परियोजना की पहल केंद्र के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने की है। एशियाई विकास बैंक (एडीबी), जर्मन विकास बैंक (केएफडब्ल्यू), फ्रांसीसी विकास एजेंसी (एएफडी) और यूरोपीय संघ (ईयू) की ओर से इसके लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। इसमें मुख्य तौर पर हरित शहरी अवसंरचना, जलवायु अनुकूल शहरी योजनाएं, सतत कचरा प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देना होगा। इसमें भारत सरकार की ओर से संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा, नगर विकास विभाग की अपर निदेशक ऋतु सुहास और स्मार्ट सिटी बरेली के सीईओ व नगर निगम संजीव कुमार मौर्य शामिल हुए।
विज्ञापन



यह होंगे कामनगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि इसके तहत कचरे का वैज्ञानिक तौर पर निष्पादन, जैविक और अजैविक कचरे का पृथक्करण, संसाधनों का पुन: उपयोग, ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा, जल प्रबंधन और वायु गुणवत्ता सुधार जैसी महत्वपूर्ण होंगेग। इसमें शून्य अपशिष्ट (जीरो वेस्ट) मॉडल लागू करने पर जोर दिया जाएगा। जयपुर में कार्यशाला चल रही है। 85 करोड़ की लागत से परियोजना में काम को शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed