फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The parents demonstrated on the collectorate, saying - they will pay only 50 percent of the fees .. that too in installments

अभिभावकों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कहा-सिर्फ 50 फीसदी फीस देंगे.. वह भी किस्तों में

Tue, 22 Sep 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
The parents demonstrated on the collectorate, saying - they will pay only 50 percent of the fees .. that too in installments
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, अप्रैल से जून तक की फीस माफ करने की मांग उठाई

विज्ञापन
बरेली। अभिभावक लगातार फीस माफी की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वे आंदोलन भी कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इधर, सीबीएसई के पंजीकरण की तिथि नजदीक आने पर स्कूलों ने फीस के लिए दबाव बनानना शुरू कर दिया है। सोमवार को भी अभिभावकों ने फीस माफी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि अप्रैल, मई और जून की फीस माफ की जाए। बाकी फीस 50 फीसदी छूट के साथ किस्तों में जमा कराई जाए।
अभिभावक डॉ. जाकिर खान, शांति शर्मा, प्रवेश कुमारी, अलका, शीला, संगीता, मीना कुमारी, निम्मी, रूबीना आदि ने कहा कि वे स्कूल की पूरी फीस भरने की स्थिति में नहीं है। यह भी चाहते हैं कि बच्चों का भविष्य बर्बाद न हो। उनकी मांग है कि अप्रैल, मई और जून की फीस माफ की जाए। बाकी नौ महीने की फीस में पचास फीसदी की छूट दी जाए और फीस किस्तों में भरने की सुविधा दी जाए। अभिभावक स्कूलों की फीस मारना नहीं चाहते हैं, बल्कि फीस में सहूलियत चाहते हैं। कोरोना काल में सभी का व्यापार चौपट हो गया है। वे अभी तक इससे उबर नहीं सके हैं, ऐसे में पूरी फीस भरने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

अभिभावक समिति के अंकुर सक्सेना ने कहा कि इस बारे में प्रशासन से कई बार कहा गया है कि बैठक कर अभिभावकों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष पारुष अरोरा का कहना है कि अभिभावकों के सामने कोई आर्थिक परेशानी है, तो वे स्कूल पहुंचकर प्रार्थना पत्र दें। उनकी समस्या जरूर सुनी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed