फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The pair of Dr. Narendra and Yash defeated Gaurav and Saurabh and reached the finals.

Bareilly News: डॉ. नरेंद्र और यश की जोड़ी गौरव व सौरभ को हराकर फाइनल में

Tue, 31 Mar 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 31 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The pair of Dr. Narendra and Yash defeated Gaurav and Saurabh and reached the finals.
बरेली। महानगर बैडमिंटन क्लब की ओर से कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित महानगर ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में सोमवार को 70+ आयु वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में डॉ. नरेंद्र और यश की जोड़ी ने गौरव और सौरभ को 24-22, 13-21, 21-15 से हराया। इसके साथ ही उन्होंने फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।
विज्ञापन

मुकाबला शुरू से ही कांटे का रहा। पहले सेट में डॉ. नरेंद्र और यश ने मामूली अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में गौरव और सौरभ ने जोरदार वापसी करते हुए मैच को बराबरी पर ला दिया। हालांकि, निर्णायक सेट में अनुभव और संयम के दम पर डॉ. नरेंद्र और यश ने जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया। अब फाइनल में उनका मुकाबला हेमंत रावत और उमाकांत की जोड़ी से होगा।
विज्ञापन

वहीं, एकल वर्ग के आखिरी लीग मुकाबले में रोहन ने उमाकांत को 21-15, 15-21, 21-16 से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के अगले चरण में मंगलवार को तीन फाइनल मुकाबले और 40+ आयु वर्ग का एक सेमीफाइनल खेला जाएगा। इसके अलावा एक अप्रैल को 40+ और मास्टर संयुक्त आयु वर्ग के दो युगल फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अप्रैल की शाम को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर महापौर डॉ. उमेश गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed