फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The onus rests on the meeting in Lucknow, SP

लखनऊ की मीटिंग पर टिका सपा का दारोमदार 

Fri, 21 Oct 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 21 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिला और महानगर अध्यक्षों की आज लखनऊ में बैठक हो रही है। इस मीटिंग पर बरेली में सपा की राजनीति का सारा दारोमदार टिका है। जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके पूर्व राज्यसभा सदस्य वीरपाल सिंह यादव और महानगर अध्यक्ष जफरबेग को नौ विधानसभा सीटों का फीड बैक देने के लिए बुलाया गया है। 24 अक्तूबर को सपा के विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और पूर्व सांसदों की बैठक होगी। इसके बाद संगठनात्मक फेरबदल का निर्णय लिया जा सकता है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह के बीच मतभेद सतह पर आने और वीरपाल सिंह यादव के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद बरेली में सपा संगठन पिछले डेढ़ महीने से निष्क्रिय चल रहा है। शहर विधानसभा छोड़कर, शेष आठ सीटों पर पार्टी चार महीने पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। शहर सीट से भी सपा हाईकमान ने शेरअली जाफरी को टिकट दिया था जो चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके हैं। हालांकि पार्टी की दूसरी सूची में भी शहर सीट से शेरअली का नाम घोषित करने से कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति है। सपा की प्रचार सामग्री दफ्तर में जमा है। ज्यादातर सपा प्रत्याशी अपना चुनाव प्रचार करने के बजाय घर में टीवी या सोशल मीडिया के जरिए ये पता लगाने में जुटे हैं कि ऊपर क्या चल रहा है। 24 अक्तूबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व सांसदों की बैठक लेकर हाल ही में उपजी पार्टी की आंतरिक कलह से चुनाव पर पड़ने वाले असर का फीड बैक लेंगे। इसके बाद संगठन में फेरबदल की अटकलें हैं। 
विज्ञापन

उधर, पांच नवंबर को लखनऊ में होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में बरेली से सपा युवजन सभा, लोहिया वाहिनी समेत सपा के फ्रंटल संगठनों के युवा पदाधिकारी बहिष्कार करने की घोषणा कर चुके हैं। इन सबको लेकर स्थानीय नेताओं में भ्रम की स्थिति है। लखनऊ की दोनों मीटिंगों के बाद ही सपा का राजनीतिक भविष्य अपनी दिशा तय करेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें और महानगर अध्यक्ष को लखनऊ बुलाया गया है। उसमें संगठन के अलावा 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। हाईकमान से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे, उनका पालन किया जाएगा- वीरपाल सिंह यादव  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed