फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The number was placed outside the house, and then the answers to the questions were filled on the portal.

Bareilly News: घर के बाहर डाला नंबर, फिर पोर्टल पर भरे सवालों के जवाब

Sat, 23 May 2026 03:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
The number was placed outside the house, and then the answers to the questions were filled on the portal.
बरेली। जनगणना के प्रथम चरण में भवन गणना की शुरुआत शुक्रवार को हुई। 10 हजार प्रगणकों ने घर-घर दस्तक दी। घर के बाहर नंबर डाला, फिर परिवार के सदस्यों से मुलाकात करके 33 सवालों के जवाब पूछकर पोर्टल पर दर्ज किए।
विज्ञापन

जिले में 10 हजार प्रगणकों व 1250 सुपरवाइजरों को लगाया गया है। शुक्रवार सुबह पांच बजे से ही प्रगणक अपने काम में लग गए। पहले दिन भवन गणना का कोई ऑनलाइन डॉटा उपलब्ध नहीं हो सका। इस दौरान जिन लोगों ने स्वगणना नहीं की थी, उनकी भवन गणना की गई। जो लोग कर चुके थे, प्रगणकों ने उसे सत्यापित किया। भवन गणना 20 जून तक चलेगी। इसमें 12-13 लाख भवनों की गणना कराई जाएगी। एक प्रगणक को 150 से 180 भवनों की गणना करनी है। छह प्रगणकों की निगरानी के लिए एक सुपरवाइजर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

भवन गणना की फाइनल रिपोर्ट जुलाई व अगस्त में प्रकाशित की जाएगी। नौ फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना की जाएगी। 31 मार्च को अंतिम आंकड़े प्रकाशित किए जाएंगे। स्वगणना के तहत सात से 21 मई तक जिले के 2.82 लाख लोगों ने रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगणक को डीएम ने किया सम्मानित
सदर तहसील के भरतौल ग्राम पंचायत में तैनात प्रगणक सहायक अध्यापक आनंद कुमार को शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सम्मानित किया। इन्होंने सुबह पांच से लेकर 10 बजे के अंदर अपना काम पूरा कर लिया।


वर्जन

जनगणना के क्रम में भवन गणना की शुरुआत हो चुकी है। भवनों का नंबर डालने के बाद प्रगणक पोर्टल पर 33 सवालों के जवाब दर्ज कर रहे हैं। - संतोष कुमार सिंह, जिला जनगणना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed