फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Nizam, instead of the encroachment, was removed from the premises.

निजाम बदले तो जागे अफसर, बस अड्डे से हटाया अतिक्रमण 

Wed, 22 Mar 2017 01:07 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 22 Mar 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
The Nizam, instead of the encroachment, was removed from the premises.
निजाम बदले तो जागे अफसर, बस अड्डे से हटाया अतिक्रमण  - फोटो : The Nizam, instead of the encroachment, was removed from the premises
सूबे का निजाम बदलने के साथ अधिकारियों को जाम से कराह रहे शहर के मुख्य चौराहों की सुध आई है। अधिकारियों की नींद टूटी और सीओ ट्रैफिक इंदु प्रभा ने सोमवार सुबह सैटेलाइट पहुंचकर ट्रैफिक का जायजा लिया। बस अड्डा पर लगने वाले अवैध दुकान और ठेलों को हटाया गया। नगर निगम की टीम के साथ सैटेलाइट चौराहा और पीलीभीत हाईवे पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। सैटेलाइट बस अड्डा पर अभियान चलवाने के बाद चौपुला चौराहा पर भी सीओ ट्रैफिक ने अभियान चलवाया। सीओ ट्रैफिक ने अवैध अतिक्रमण दोबारा होने पर चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी निश्चित की है। 0
विज्ञापन

सैटेलाइट चौराहा जाम की समस्या लंबे समय से जूझ रहा है। हाल में डीएम सुरेंद्र सिंह ने निरीक्षण करके जल्द बस अड्डा पर बाउंड्री वाल बनाने के लिए कहा था। अवैध कब्जों को भी हटवाया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद एक बार फिर एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने सीओ ट्रैफिक को सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिये। सीओ ट्रैफिक ने सैटेलाइट पर नगर निगम की टीम को बुलवाकर अतिक्रमण हटवाये। जेसीबी ने सड़क के किनारे करीब दर्जनभर खोखा हटवा दिये। बस अड्डा के आस-पास लगने वाले अवैध ठेलों से धारा 34 के तहत जुर्माना वसूला गया। इसके बाद चौपुला चौराहा पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यहां भी अवैध रूप से लगने वाले ठेलों को हटवा दिया गया। 
विज्ञापन

दोबारा कब्जे हुये तो चौकी इंचार्ज जिम्मेदार 
सीओ ट्रैफिक ने सैटेलाइट बस अड्डा पर पहुंची तो अवैध दुकान और ठेलों के बार बार लगने के पीछे अवैध वसूली के खेल की जानकारी पर उन्होंने जगतपुर चौकी इंचार्ज को मौके पर बुलवा लिया। फटकार लगाते हुए कहा कि अगर दोबारा दुकान और ठेले लगे तो तुम्हारी चौकी के खिलाफ रिपोर्ट भेज दूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टैंड की जगह हुई निश्चित 
सैटेलाइट बस अड्डा के दो तरफ रस्सा बांधकर बसों के निकलने का रास्ता बंद कर दिया गया। निकासी का रास्ता तय कर दिया गया। इसके अतिरिक्त आटो स्टैंड के लिये स्टापर और रस्सी बांधकर एक जगह निश्चित कर दी गई। चौराहा पर ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिस को आटो पर सख्ती करने और नियमों का उल्लघंन करने पर चालान काटने के निर्देश जारी किये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed