{"_id":"575b16b84f1c1b1f349c6c30","slug":"the-new-railway-timetable-from-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे का नया टाइम टेबल इस बार एक अक्टूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे का नया टाइम टेबल इस बार एक अक्टूबर से
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों का हर साल जारी होने वाला टाइम टेबल इस साल भी एक जुलाई को नहीं आएगा। रेलवे प्राधिकारियों के मुताबिक इस साल भी यह पहली अक्तूबर को ही जारी किया जाएगा। फिलहाल इसेतैयार करने की कवायद चल रही है। सभी जगहों से ट्रेनों के सुगम संचालन के लिए टाइम टेबल में बदलाव की मांग भेजी जा चुकी हैं। कई केंद्रों से अभी भी प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं, लिहाजा व्यावहारिक रूप से पहली जुलाई से टाइम टेबल जारी हो पाना संभव नहीं है।
रेलवे हर साल एक जुलाई को ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी करता है। इसके मामूली सा बदलाव होता है लेकिन पिछले दो सालों से टाइम टेबल जारी करने का बदलाव किया गया है। इस साल भी टाइम टेबल जारी करने का समय एक जुलाई के बजाय एक अक्तूबर ही रहेगा। इसका कारण रेलवे में ट्रेनों के संचालन को सुगम बनाने और उनकी स्पीड बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ट्रेनों का समय से संचालन करने पर अधिक जोर है। इसके चलते ट्रैक से लेकर छोटे स्टेशनों पर सुधार के लिए काम चल रहे हैं। कई जगहों पर काम पूरे कर लिए गए हैं तो कुछ अंतिम चरण में हैं। ऐसे में टाइम टेबल में उसका उपयोग किया जा सकता है। जिसके चलते समय सारिणी अपडेट करने में समय लिया जा रहा है। हालांकि टाइम टेबल जारी करने में टीम जुटी हुई है। सभी मंडलों से उनकी आवश्यकतानुसार डिमांड मांग ली गई है। मुरादाबाद मंडल से भी कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव के लिए प्रस्ताव भेजा दिया है। अभी कुछ और भेजे जा रहे हैं। डीआरएम प्रमोद कुमार भी मानते हैं कि समय सारिणी एक जुलाई से जारी हो पानी मुश्किल है। वह कहते हैं कि नया टाइम टेबल एक अक्तूबर से ही लागू हो पाएगा।
इंसेट...
कई ट्रेनेें लेट हुईं
बरेली। रसोइया रेलवे स्टेशन के पास रूट लाइन बिछाने का काम होने के चलते शुक्रवार को सियालदाह, अवध आसाम एक्सप्रेस और जननायक एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे लेट चलीं। इससे यात्री परेशान हुए।