{"_id":"647269487a7520656e0de774","slug":"the-new-government-of-the-local-bodies-took-charge-baheri-news-c-4-1-bly1032-166279-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निकायों की नई सरकार ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निकायों की नई सरकार ने संभाला कार्यभार
Sun, 28 May 2023 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 28 May 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी / फरीदपुर। जिले की दो नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों में शनिवार को नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष, सभासद, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सोमवार से यह लोग विधिवत कामकाज शुरू कर देंगे। निकायों में एसडीएम ने सभी को शपथ दिलाई।
बहेड़ी के रामलीला मैदान में एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रश्मि जायसवाल समेत सभी 25 सभासदो को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले रश्मि जायसवाल ने पालिका परिसर में हवन पूजन किया।
रामलीला मैदान में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार से बहेड़ी में विकास को रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि कस्बे के लोगों ने भाजपा में जो भरोसा जताया है उसे बनाए रखा जाए। पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने विकास से जुड़े काम तेजी से कराने की अपील की। अपने संबोधन में रश्मि जायसवाल ने कहा कि कस्बा वालों ने जो भरोसा जताया है वह उस पर पूरी तरह से खरी उतरेंगी। इस दौरान पूर्व सांसद बलराज पासी, अनिल शर्मा, पूरन लाल लोधी, बहोरन लाल मौर्य, डॉ. एके अरोड़ा, अतुल गर्ग, प्रमोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- --
फरीदपुर में शराफत ने संभाली अध्यक्ष की कुर्सी
फरीदपुर। नगर पालिका परिषद फरीदपुर में निर्वाचित चेयरमैन शराफत जरी वाले को एसडीएम पारुल तरार ने शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 25 में से 24 वार्ड के सभासदों ने भी शपथ ली। वार्ड नंबर सात की सभासद फरहत नाज शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंची। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान उनके समर्थकों और एक अन्य प्रत्याशी के समर्थकों के बीच गोलियां चलीं थीं।
शपथ ग्रहण के बाद चेयरमैन शराफत जरी वालों ने कहा कि नगरपालिका के सभी कर्मचारी इस बात पर ध्यान रखें कि नगर के धार्मिक स्थलों का बिना भेदभाव किए साफ सफाई का ध्यान दें। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की जिन जमीनों पर अवैध कब्जा है उन्हें खाली कराया जाएगा। उन्होंने जलभराव की समस्या का जल्द से जल्द निदान करने के निर्देश दिए। नगर में हो रहे अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह कस्बे का चौमुखी विकास कराएंगें।
संजीव शुक्ला, सुनीता, देवेंद्र सिंह टोनी, नन्हे हुसैन अंसारी, रानी यादव, राजकुमार, हसीन खां, दुर्ग विजय सिंह, मोहित सिंह, रंजीत सिंह चौहान, सुनीता शर्मा, अमरपाल, निर्दोष, नगरपालिका के ईओ नितिन कुमार गंगवार, आदेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।