फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Municipal Corporation will install new lights with an expenditure of Rs 5.97 crore.

Bareilly News: नगर निगम 5.97 करोड़ रुपये से लगाएगा नई लाइटें

Sat, 19 Sep 2026 03:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 03:34 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will install new lights with an expenditure of Rs 5.97 crore.
बरेली। नगर निगम के प्रकाश विभाग ने गांधी उद्यान से धर्मकांटा मार्ग तक नई लाइटें लगाने के लिए 5.97 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। यह धनराशि 15वें वित्त से खर्च की जाएगी। हालांकि, इस मार्ग पर कई जगहों पर पुरानी लाइटें ठीक होने के बावजूद इन्हें बदलने पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

परियोजना के तहत 252 सूरज आकार की लाइटें और खंभे लगाए जाएंगे। प्रत्येक लाइट-खंभे की औसत लागत करीब 2.37 लाख रुपये आएगी। निगम के अनुसार, छह साल पहले लगाई गईं लगभग 60 फीसदी लाइटें खराब हो चुकी हैं। उनकी मरम्मत के लिए सामग्री उपलब्ध होने में भी दिक्कत आ रही है। नई व्यवस्था में चयनित संस्था को पांच साल तक लाइटों की मरम्मत की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। निविदा 25 अगस्त को जारी की गई थी। टेंडर 14 सितंबर तक आमंत्रित किए गए थे। अब चयन की प्रक्रिया चल रही है। चयनित संस्था को काम पूरा करने के लिए तीन महीने का समय मिलेगा।
विज्ञापन

गांधी उद्यान से धर्मकांटा मार्ग पर करीब छह साल पहले भी लाइटें लगाई गई थीं। उस समय आगरा की यूनिवर्सल कंपनी को यह काम दिया गया था। हैलोनिक्स कंपनी की लाइटें लगाई गई थीं। संबंधित संस्था को पांच साल तक मरम्मत की जिम्मेदारी दी गई थी। यह अवधि पूरी होने के बाद लाइटें खराब होने लगीं और सामग्री की समस्या आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



नई लाइटें लगने के बाद पुरानी लाइटों का तकनीकी आकलन किया जाएगा। निगम पुरानी लाइटों की निर्धारित दर का मूल्यांकन करेगा। यह राशि कुल भुगतान से काटी जाएगी। नई लाइटों में फिलिप्स और सूर्या कंपनी की लाइटें लगाए जाने की संभावना है।

वर्जन ...

गांधी उद्यान से धर्मकांटा तक लाइटें छह साल पहले लगी थीं। अब इन्हें बदलकर नई लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए 5.97 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed