{"_id":"68966cba63931d634206c971","slug":"the-municipal-corporation-confiscated-the-circuss-goods-for-not-paying-the-rent-bareilly-news-c-4-vns1074-700141-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगर निगम ने किराया जमा न करने पर सर्कस का सामान कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगर निगम ने किराया जमा न करने पर सर्कस का सामान कब्जे में लिया
विज्ञापन
बरेली। बार-बार नोटिस थमाने के बाद भी जब राॅयल सर्कस के संचालकों ने संजय कम्युनिटी हॉल का 1.60 लाख रुपये किराया अदा नहीं किया तो नगर निगम ने कार्रवाई का शिकंजा कसा। हॉल के परिसर में रखा सर्कस का सामान नगर निगम की टीम ने कब्जे में लिया है।
नगर निगम से रॉयल सर्कस के संचालकों ने किराये पर संजय कम्युनिटी हाल बुक किया था। सर्कस के लिए दर्शक नहीं जुटे तो संचालकों ने किराया दबा लिया। बार-बार तगादा करने के बाद भी किराया नहीं दिया तो नोटिस दिया गया। इसके बाद भी किराया जमा नहीं किया गया। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बकाया पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी के बाद सामान कब्जे में लिया गया है। अगर संचालक किराया अदा करते हैं तो सामान दे दिया जाएगा। ब्यूरो