{"_id":"61ffbddfb86ce022d91cf059","slug":"the-miscreants-robbed-the-vegetable-trader-by-stabbing-him-with-a-sharp-weapon-bareilly-news-bly4746283151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर सब्जी व्यापारी को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर सब्जी व्यापारी को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में मंडी के कुछ आगे नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर हथौड़ा के जानकीनगर निवासी सब्जी व्यापारी बेचेलाल को घायल कर दिया। बदमाश उसके पास से 11 सौ रुपये और मोबाइल लूटकर भाग गए। घटना के बाद सब्जी व्यापारियों ने थाने पर पहुंचकर विरोध जताया। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई।
रविवार सुबह सब्जी व्यापारी बेचेलाल मंडी में सब्जी बेचने गए थे। मंडी से काम निपटाकर सुबह नौ बजे वह घर के लिए चल दिए। रोजा मंडी के कुछ आगे मोदी मैदान के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। धारदार हथियार से सिर और कंधे पर वार कर बेचेलाल को घायल कर दिया। इस बीच बदमाश उसकी जेब से 11 सौ रुपये व मोबाइल लूटकर भाग गए। घटना के बाद बेचेलाल ने सब्जी व्यापारियों को सूचना दी। कुछ देर के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी थाने पर पहुंचे और वारदात को लेकर विरोध जताया। बेचेलाल की ओर से थाने पर तहरीर दी गई।
काले रंग की बाइक से बदमाश कर चुके तीन वारदात
इन दिनों रोजा इलाके में काले रंग की बाइक की दहशत है। काले रंग की बाइक पर सवार होकर बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बेचेलाल से पहले जानकीनगर के चंद्रपाल से पांच सौ रुपये और मोबाइल और 25 दिन पहले रोजा के आलू व्यापारी से 25 हजार रुपये की लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया था। लगातार वारदात के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।