फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The miscreants beat the pregnant by dropping them on the road, the condition worsened due to abortion

दबंगों ने सड़क पर गिराकर गर्भवती को पीटा, गर्भपात होने से बिगड़ी हालत

Fri, 23 Jul 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
The miscreants beat the pregnant by dropping them on the road, the condition worsened due to abortion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

रिछौला चौकी के पास वारदात, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

ईद पर पति के साथ एक रिश्तेदार के यहां जा रही थी पीड़ित महिला

नवाबगंज। प्रेमी को छोड़कर दूसरे युवक से शादी करने पर गुस्साए प्रेमी ने साथियों के साथ गर्भवती महिला को सड़क पर गिराकर जमकर पीटा और उसके पेट पर लात मार दी, इससे उसका गर्भपात हो गया। दबंगों ने उसे पति की भी पिटाई की। गंभीर हालत में महिला को नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति ने आरोपियों के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

ईद के मौके पर नवाबगंज इलाके के एक गांव का युवक पत्नी के साथ बाइक से सतुईया गांव में एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था। रिछोला पुलिस चौकी के पास ईदगाह के सामने कुछ दबंगों ने उन्हें घेर लिया और युवक को पीटने लगे। पति को पिटता देख गर्भवती पत्नी बचाने पहुंची तो दबंगों ने उसे भी सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा और उसके पेट पर लात मार दी, इससे उसका गर्भपात हो गया। हालत बिगड़ने पर उसे नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति ने आरोपियों के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक शादी से पहले महिला को एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने उसे छोड़कर दूसरे युवक से शादी कर ली। इससे नाराज दबंग युवक ने साथियों के साथ घेरकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed