{"_id":"67c75578a49f58ca38006a1b","slug":"the-miscreant-who-robbed-the-bike-riding-couple-was-shot-in-the-leg-bareilly-news-c-4-bly1015-592774-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाइक सवार दंपती को लूटने वाले बदमाश के पैर में गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाइक सवार दंपती को लूटने वाले बदमाश के पैर में गोली मारी
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर एक महीने पहले बाइक सवार दंपती से लूट करने के आरोपी शेर सिंह उर्फ शेरा को मुठभेड़ में पुलिस ने गोली मार दी। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। शेरा पर 18 मुकदमे दर्ज हैं, एसएसपी ने गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
धनेटा-शीशगढ़ रोड पर भिटौली नगला मोड़ के पास 31 जनवरी को बरेली से खरीदारी करके कस्बा शीशगढ़ के मोहल्ला तकिया निवासी तौकीर अहमद अपनी पत्नी के साथ बाइक से लौट रहे थे। बाइक सवार दो बदमाशों ने तौफीक की पत्नी फातिमा का बैग लूट लिया था। इसमें सात हजार रुपये और उसी दिन खरीदी गई सोने की बाली थी। सोमवार आधी रात के बाद पुलिस को सूचना मिली कि लूट करने वाले दोनों आरोपी थाना कैंट के गांव बारीनगला निवासी शेर सिंह उर्फ शेरा और थाना सीबीगंज के मोहल्ला खलीलपुर छोटी बाजार निवासी राहुल शर्मा अगरास-शंखा रोड पर हैं। वह इंजीनियरिंग कॉलेज के पास दूसरी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी के साथ पुलिस टीम ने आरोपियों को घेरा तो दोनों ने पुलिस के ऊपर दो फायर कर दिए। पुलिस ने जवाबी फायर किया तो आरोपी शेरा के दाएं पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया। उसका साथी राहुल बंद पड़ी रबर फैक्टरी की झाड़ियों में छिपकर भाग गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने शेरा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से 28500 रुपये, लूटी गई सोने की बाली, 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद किए गए। संवाद
विज्ञापन
-- --
आरोपी शेर सिंह उर्फ शेरा पर थाना सीबीगंज, मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी में लूट और चोरी के करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी है। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी