{"_id":"60c3b72c8ebc3e8a582ca537","slug":"the-miscreant-caught-in-the-siege-of-the-police-committed-suicide-by-shooting-himself-on-the-temple-bareilly-news-bly4494058118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की घेराबंदी में फंसे बदमाश ने कनपटी पर गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की घेराबंदी में फंसे बदमाश ने कनपटी पर गोली मारकर की खुदकुशी
विज्ञापन
बदमाश अजय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पुलिस देखकर घर में छिपा दूसरा बदमाश गिरफ्तार, तीसरा कार लेकर भागा
विज्ञापन
फरीदपुर में बुखारा रोड पर बृहस्पतिवार की रात ढाई बजे हुई घटना
बरेली। फरीदपुर में बुखारा रोड पर एक घर में चोरी करने घुसे बदमाशों को पुलिस ने घेरा तो एक बदमाश ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। दूसरे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि बाहर पहरा दे रहा तीसरा बदमाश भाग निकला। खुदकुशी करने वाला 22 वर्षीय बदमाश अजय कैंट के चौबारी गांव का रहने वाला था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की छानबीन कर रही है।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि बृहस्पतिवार रात थाना फरीदपुर की चीता मोबाइल ने रात करीब एक बजे रेलवे क्रॉसिंग पर एक ईको कार को रोककर चेक किया तो ड्राइवर ने बताया कि वह बरेली से सवारी छोड़ने आया है। कुछ देर बाद चीता मोबाइल को वही कार बुखारा रोड पर कुरैशी धर्मकांटे के सामने दिखी तो उसने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला। इसी बीच चीता के सिपाही पड़ोस में सुखपाल के मकान से खटपट की आवाजें सुनकर वहां पहुंचे तो देखा कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। चीता मोबाइल ने इसकी सूचना इंस्पेक्टर फरीदपुर को दी तो कुछ ही देर में फोर्स पहुंच गया और घर को चारों ओर से घेर लिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस घर में अंदर घुस गई। पुलिस के मुताबिक इसी बीच बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक बदमाश सुखपाल के मकान की दूूूसरी मंजिल से सोनू की छत पर कूदा लेकिन वहां पुलिस को देखकर तमंचे से अपनी दाहिनी कनपटी में गोली मार ली। उसका दूसरा साथी सुखपाल की छत पर रखे पानी के टैंक में छिप गया लेकिन उसे ढूंढकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश थाना कैंट के गांव चौबारी का अभिषेक उर्फ रिंकू निकला। उसने बताया कि खुदकुशी करने वाला बदमाश अजय है। उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया जिसका नाम अंचल है। अभिषेक ने बताया कि अजय और अंचल भी उसी के गांव के हैं। तीनों चोरी करने आए थे। दोनों बदमाशों के कब्जे से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर में चोरी करने को एक घर में घुसे एक बदमाश ने पुलिस की घेराबंदी में फंसकर कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। उसका दूसरा साथी मौके से गिरफ्तार किया गया है और तीसरी कार लेकर भाग निकला। उसकी तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
फरीदपुर में बुखारा रोड पर बृहस्पतिवार की रात ढाई बजे हुई घटना बरेली। फरीदपुर में बुखारा रोड पर एक घर में चोरी करने घुसे बदमाशों को पुलिस ने घेरा तो एक बदमाश ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। दूसरे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि बाहर पहरा दे रहा तीसरा बदमाश भाग निकला। खुदकुशी करने वाला 22 वर्षीय बदमाश अजय कैंट के चौबारी गांव का रहने वाला था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की छानबीन कर रही है।