फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The minister undertook a foot march with the local residents.

Bareilly News: मंत्री ने क्षेत्रवासियों संग निकाली पदयात्रा

Fri, 19 Jun 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 19 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The minister undertook a foot march with the local residents.
आंवला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पदयात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। पैदल यात्रा की शुरुआत नगरिया स्थित मंत्री आवास से हुई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए प्राचीन सिद्ध पुरैना धाम पहुंची। मंत्री ने सपत्नीक हरिद्वार से लाए हुए पवित्र गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक किया। उन्होंने कहा, मोदी सरकार में भारत ने विकास, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस दौरान पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, यशु गुप्ता, उषा सतीजा, डॉ. दुष्यंत सिंह, रामवीर प्रजापति, वेदप्रकाश यादव, प्रभाकर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed