{"_id":"642b3eb0bb602cfa650a7044","slug":"the-message-of-live-and-live-given-in-the-procession-bareilly-news-c-4-1-116394-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शोभायात्रा में दिया जीयो और जीने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शोभायात्रा में दिया जीयो और जीने का संदेश
विज्ञापन
बरेली। जैन समाज की ओर से सोमवार को श्री महावीर जन्म कल्याण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जीयो और जीने दो का संदेश के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें धर्मावलंबियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
सुबह से ही बिहारीपुर और रामपुर बाग स्थित जैन मंदिरों में लोग पहुंचने लगे थे। मंदिरों में अभिषेक, शांति धारा व नित्य पूजन के बाद बिहारीपुर से शोभायात्रा निकाली गई। इस बार महोत्सव में संत शिरोमणि आचार्य विद्या सागर के शिष्य मुनि अरह सागर के शामिल होने से श्रद्धालुओं का उत्साह अधिक रहा। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के जैन दर्शन का एक अंग आत्म स्वतंत्रता भी है। इसके अनुसार घर-घर में भगवान का वास होता है। जन-जन भगवान बन सकता है। इस दौरान मीडिया प्रभारी सौरभ जैन, बिहारीपुर मंदिर कमेटी के मंत्री प्रकाशचंद जैन ने भी संबोधित किया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने भगवान महावीर के बताए संदेश पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद बिहारीपुर से विभिन्न झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस्लामिया मार्केट, अनाथालय रोड और पटेल चौक होकर शोभायात्रा रामपुरबाग स्थित जैन मंदिर पहुंची। इसमें केसरिया, पीले और राग-बिरंगे परिधानों में सजे श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप नाचते गाते चल रहे थे। इस दौरान महावीर झूले पालना.., तुमसे लागी लगन.. और महावीर तुम्हारे द्वारे पर... आदि भजन गाए जा रहे थे।
विज्ञापन
जैन मंदिर रामपुर बाग में धार्मिक कार्यक्रमों के बाद समाज का सहभोज हुआ। इसके बाद शोभायात्रा वापस बिहारीपुर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। आशीष जैन सारथी, सत्येंद्र जैन कुबेर, आशोक जैन खवासी, इंद्र राजेश जैन, देवेंद्र जैन, संदीप देसाई, राजकुमार जैन, सत्येंद्र जैन, संजय जैन आदि का सहयोग रहा।