फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The mercury is eight at night, the day is full of moon.

Bareilly News: रात का पारा आठ, दिन मधुमास

Sat, 18 Jan 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
The mercury is eight at night, the day is full of moon.
बरेली। ठंड से कंपकंपा रहे लोगों के लिए शुक्रवार की सुबह राहत भरी रही। चटक धूप ने लोगों को माघ में मधुमास का अहसास कराया। दिन के तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं, रात का तापमान तीन डिग्री गिरावट के बाद 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार की सुबह घना कोहरा और दिन में धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया है। 19 से 21 जनवरी तक आसमान साफ रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। आठ बजे से धूप निकलने लगी। दोपहर में तेज धूप से लोगों को गर्म कपड़े उतारने की नौबत आ गई। अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम चार बजे तक लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। इसके बाद सर्द हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। रात 11 बजे से कोहरा भी छाने लगा। न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 97 फीसदी रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शनिवार को घना कोहरा छाने के आसार हैं। हालांकि, अगले तीन दिनों तक धूप निकलने का भी अनुमान है। 22 और 23 जनवरी को अनुकूल माहौल बनने पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मौसम इनपुट
22.2
8.1
सुबह-शाम कोहरा छाएगा। धूप निकलेगी। सर्द हवा चलेगी।
सूर्योदय 7:05
अमर उजाला ब्यूरो
सूर्यास्त 5:40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed