फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The matter of making a fourth class employee a senior clerk reached the High Court

Bareilly News: चतुर्थ श्रेणी कर्मी को वरिष्ठ लिपिक बनाने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

Wed, 30 Apr 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The matter of making a fourth class employee a senior clerk reached the High Court
नवाबगंज। बोर्ड की बैठक के दौरान सभासदों ने पालिका के वरिष्ठ लिपिक की ओर से अभद्र भाषा प्रयोग करने को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित कर उसका पटल बदलने की मांग की थी। इस मामले में नगर पालिका परिषद अध्यक्षा प्रेमलता राठौर ने वरिष्ठ लिपिक का पटल बदलने का आदेश जारी किया था, लेकिन इस आदेश को वरिष्ठ लिपिक ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। बुधवार को कोर्ट सुनवाई करेगा।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद के सभासदों की ओर से नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक सुरेश पाल पर अभद्र भाषा प्रयोग करने व तरह-तरह के आरोप लगाए गए थे। विगत दिनों हुई बोर्ड की बैठक में उन्हें पद से हटाए जाने की मांग भी उठी थी। इस पर 17 अप्रैल को नगर पालिका परिषद अध्यक्षा प्रेमलता राठौर ने सुरेश पाल को उनके पद (वरिष्ठ लिपिक) से हटाते हुए परिषद के चतुर्थ श्रेणी कर्मी धीरेंद्र कुमार को वरिष्ठ लिपिक बनाए जाने के आदेश जारी किए थे। इसके साथ ही सुरेश पाल को उनके मूल पद (नायब मुहर्रिर) पर भेजे जाने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन


पालिका अध्यक्षा के इस आदेश को सुरेश पाल ने हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए आदेश को निरस्त किए जाने की गुहार लगाई है। उच्च न्यायालय में दायर की गई इस याचिका में प्रदेश सरकार के साथ ही नगर पालिका और ईओ को पक्षकार बनाया गया है। इस मामले में सुनवाई बुधवार को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

ईओ का तबादला, रतन लाल बने नए ईओ

जिला हरदोई की शाहबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रतन लाल को जहां शासन ने नगर पालिका परिषद नवाबगंज का अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं, अभी तक ईओ रही शशि प्रभा चौधरी को नगर पालिका परिषद बहेड़ी का ईओ बनाया गया है। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव उदयभान त्रिपाठी द्वारा जारी किए गए आदेशों में तत्काल ही नए तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजे जाने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed