{"_id":"57644fa34f1c1b542111b92d","slug":"the-master-will-then-face-off-in-mirganj-chela","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरगंज में फिर गुरु -चेला होंगे आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरगंज में फिर गुरु -चेला होंगे आमने-सामने
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद की मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में 2017के चुनाव में गुरु और चेला आमने-सामने होंगे। यहां बसपा के मौजूदा विधायक सुल्तान बेग के मुकाबले में समाजवादी पार्टी ने कभी उनके शिष्य रहे जाहिद हुसैन गुड्डू को प्रत्याशी घोषित किया है। शीशगढ़ के वर्तमान चेयरमैन गुड्डू ने 2012 में भी सुल्तान बेग के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वह 38 हजार वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे थे।
सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले जाहिद हुसैन गुड्डू उर्फ हाजी गुड्डू को सपा ने मीरगंज से प्रत्याशी घोषित किया है। यहां बसपा से सुल्तान बेग लगातार तीसरी बार विधायक हैं। वह दो बार सपा और तीसरी बार 2012 में बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीते थे। सपा से एमएलए का टिकट मिलने के बाद जाहिद हुसैन गुड्डू ने कहा कि सुल्तान बेग को सपा से दो बार एमएलए बनाने में उनकी अहम भूमिका रही। सपा से दो बार विधायक बनने के बाद वह बसपा में चले गए जबकि वह चुनाव हारने के बाद भी पार्टी में ही हैं। गुड्डू ने कहा कि विधायक सुल्तान बेग उनके गुरु नहीं हैं। उनके गुरु केवल सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव हैं। उन्होंने ही पिछली बार टिकट दिलाया था और इस बार भी। 2017 में उनका मुकाबला बसपा से नहीं बल्कि भाजपा से होगा।
इस विधान सभा से भाजपा में भी टिकट के दावेदारों की लंबी फौज है। गंगवार, कश्यप, मौर्य, लोध और सवर्ण जातियों के मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राज कुमार शर्मा नगर पंचायत मीरगंज के चेयरमैंन मुन्नू गुप्ता, बहोरन लाल मौर्य और डीसी वर्मा सहित आधा दर्जन से ज्यादा प्रत्याशी टिकट के लिए अपनी - अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं।