{"_id":"6a48173e9df03be6a70b3f28","slug":"the-lokmanya-tilak-indore-express-and-delhi-passenger-trains-will-remain-cancelled-for-one-month-bareilly-news-c-4-bly1053-917720-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लोकमान्य तिलक, इंदौर एक्सप्रेस और दिल्ली पैसेंजर एक माह तक रहेंगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लोकमान्य तिलक, इंदौर एक्सप्रेस और दिल्ली पैसेंजर एक माह तक रहेंगी निरस्त
Sat, 04 Jul 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली जंक्शन की पुरानी वाशिंग लाइन की मरम्मत के चलते जुलाई से अगस्त तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद पांच जुलाई से तीन अगस्त तक वाशिंग लाइन पर निर्माण कार्य होगा। इस अवधि में बरेली से चलने वाली दिल्ली पैसेंजर, इंदौर एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।
रेल अधिकारियों के अनुसार, मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड पर ट्रेनों की गति और संचालन क्षमता बढ़ाने के लिए इंजीनियरिंग और विद्युत समेत अन्य विभागों की ओर से बरेली यार्ड की पुरानी वाशिंग लाइन संख्या 36 और 37 का आधुनिकीकरण किया जाएगा। यहां नई पिट लाइन समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके चलते बरेली-दिल्ली-बरेली पैसेंजर पांच जुलाई से तीन अगस्त तक निरस्त रहेगी। बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 11, 18, 25 जुलाई और एक अगस्त को और लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस 13, 20, 27 जुलाई और तीन अगस्त को नहीं चलेगी। बरेली-इंदौर एक्सप्रेस 15, 22 और 29 जुलाई को और इंदौर-बरेली एक्सप्रेस 16, 23 और 30 जुलाई को निरस्त रहेगी।
वर्जन
रेलवे बोर्ड से वाशिंग लाइन के मरम्मत कार्य को स्वीकृति मिल चुकी है। निर्धारित अवधि में कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों के रखरखाव की व्यवस्था और अधिक आधुनिक होगी। इस बीच कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। - भानु प्रताप, स्टेशन अधीक्षक