फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The litigants were allowed to go after intensive checking from the court premises gate itself

Bareilly News: न्यायालय परिसर गेट से ही सघन चेकिंग के बाद जाने दिए वादकारी

Fri, 09 Jun 2023 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
The litigants were allowed to go after intensive checking from the court premises gate itself
न्यायालय गेट पर चेकिंग करते पुलिसकर्मी। संवाद
बदायूं। लखनऊ कोर्ट में हुए गैंगस्टर जीवा हत्याकांड के बाद स्थानीय अदालत में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। बृहस्पतिवार को सभी वादकारी और अधिवक्ता सघन चेकिंग के बाद ही कोर्ट परिसर में दाखिल हो सके।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर की गई गैंगस्टर की हत्या के बाद डीजीपी ने सभी न्यायालयों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के निर्देश दिए तो स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने न्यायालय परिसर में सुरक्षा और बढ़ा दी। न्यायालय परिसर गेट से अंदर जाने वालों की चेकिंग की गई। तलाशी के बाद ही उनको अंदर जाने दिया गया। पुलिस अधिकारी सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

वहीं जिला कारागार से जो बंदी पेशी पर लाए गए उनकी सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया। न्यायालय परिसर गेट पर तैनात महिला और पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी की सघन तलाशी ली जाए। संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाए। बिना चेकिंग के कोई भी वादकारी न्यायालय में न जाने पाए। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि न्यायालय में पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं, लेकिन अब सुरक्षा-व्यवस्था और बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed