फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The light of education is spreading in the jail, children and adults will all study

Bareilly News: जेल में फैल रहा शिक्षा का उजियारा, बच्चे-बड़े सब पढ़ेंगे

Mon, 05 Aug 2024 06:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 05 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
The light of education is spreading in the jail, children and adults will all study
बरेली। जिला जेल (सेंट्रल जेल 2) में प्रशासन की ओर से बच्चों से लेकर पढ़ाई के इच्छुक प्रौढ़ बंदियों की शिक्षा के लिए व्यवस्था की जा रही है। सरकारी व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रयास से यहां शिक्षा का स्तर दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला जेल में एक शिक्षक की तैनाती कर दी गई है, जो शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से चल रहे शिक्षा साक्षरता कार्यक्रम के तहत बंदियों को पढ़ाने लगे हैं। यहां 18 साल से ज्यादा उम्र के बंदियों को सामान्य पठन-पाठन कराने के साथ प्रौढ़ बंदियों की भी निरक्षरता दूर की जा रही है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा आठ तक की पुस्तकें मिल गई हैं। प्रतिदिन कक्षा में 40-50 बंदी पढ़ाई कर रहे हैं। पांच बंदी इस बार हाईस्कूल की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

बावनखेड़ी नरसंहार की दोषी शबनम है बच्चों की शिक्षिका
अमरोहा के बावनखेड़ी नरसंहार की दोषी शबनम को फांसी की सजा हो चुकी है। उसकी दया याचिका राष्ट्रपति के यहां भेजी गई है। बताते हैं कि घटना के वक्त शबनम गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थी। अब वह कई साल से यहां जिला जेल की महिला बैरक में बंद है। वह यहां बंदी महिलाओं के सात बच्चों को पढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ अगस्त से शुरू होगा कंप्यूटर प्रशिक्षण
जिला जेल में किरण बेदी की संस्था इंडिया विजन फाउंडेशन ने सात कंप्यूटर लगाकर प्रशिक्षण केंद्र बनाया है। प्रशिक्षक की व्यवस्था भी कर ली गई है। जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि आठ अगस्त को केंद्र का शुभारंभ होगा। यहां बंदियों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के साथ ही रोजगारपरक कोर्स कराए जाएंगे ताकि जेल से निकलने के बाद वह समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed