फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The land which BDA said was its own, was not its own

Bareilly News: जिस जमीन को बीडीए ने बताया था अपना, वह उसकी थी ही नहीं

Tue, 09 Sep 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
The land which BDA said was its own, was not its own
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बिहारमान नगला स्थित जमीन को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) का बता कर एलायंस बिल्डर्स के एमडी व पांच निदेशकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दरअसल, वह जमीन बीडीए की थी ही नहीं। आनन-फानन में सीलिंग की जमीन बताकर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा कर खरीद-फरोख्त करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद एलायंस बिल्डर्स के साझीदारों को भू माफिया घोषित कर दिया गया। इसके बाद इज्जतनगर थाने में सभी के खिलाफ गैंगस्टर का मामला भी दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन

एलायंस बिल्डर्स के निदेशक अरविंदर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर के तहत कार्रवाई से लेकर हाईकोर्ट से राहत मिलने तक उनके समेत सभी के परिवार काफी पीड़ा से गुजरे। उनकी संपत्तियों को जब्त कर लिया गया। परिवार फुटपाथ पर आ गए। इसी दौरान फरवरी 2023 में उनकी मां का निधन हो गया। वह अपने घर से मां का अंतिम संस्कार तक नहीं कर सके। जिस भूमि को बीडीए सीलिंग की बता रहा था, वह वास्तव में उनकी थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी उस भूमि पर बीडीए के दावे पर रोक लगाई थी। शहर में उन्होंने महानगर, रेजीडेंसी गार्डन समेत कई कॉलोनियां विकसित कीं, लेकिन बीडीए और पुलिस प्रशासन ने उनको रातों-रात अपराधी साबित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर लगाकर पुलिस-प्रशासन ने आवास, कार्यालय, होटल समेत 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों को जब्त कर लिया। साझीदार सफाई देते रहे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। उनको न्याय पालिका से पूरी उम्मीद थी। आखिर ढाई साल बाद हाईकोर्ट से उनको न्याय मिला ही गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed