{"_id":"6a909e9cf79e198bd70317ae","slug":"the-joy-of-free-travel-lost-amidst-the-crowds-and-jostling-bareilly-news-c-4-bly1015-954770-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भीड़ और धक्का-मुक्की में गुम हुई मुफ्त सफर की खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भीड़ और धक्का-मुक्की में गुम हुई मुफ्त सफर की खुशी
Fri, 28 Aug 2026 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को रोडवेज बस अड्डों से लेकर रेलवे स्टेशनों तक यात्रियों की भीड़ उमड़ी। सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे पर बस में सवार होने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। रोडवेज और ई-बसों में सवार होने के लिए जद्दोजहद करती महिलाओं के चेहरे से मुफ्त सफर की खुशी काफूर हो गई। बहनों को कई रूटों पर बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
रक्षाबंधन के मद्देनजर परिवहन निगम ने बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की है। इस दौरान बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी की स्थिति रही। कई महिलाएं चोटिल होने से बचीं। महिलाओं ने गोद में लिए बच्चों को बसों की खिड़कियों से सीट पर बैठाने का प्रयास किया। सेटेलाइट बस अड्डे पर यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए। पीलीभीत और शाहजहांपुर जाने वाले यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। सुबह से लेकर देर रात तक बस अड्डों पर यही सिथति रही। बस अड्डे में जगह-जगह गंदगी भी नजर आई।
ट्रेनों में जनरल से स्लीपर कोच तक फुल
जंक्शन पर ट्रेनों के जनरल कोचों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। राज्यरानी, त्रिवेणी, इंटरसिटी, आला हजरत, बरेली-प्रयाग, बरेली-वाराणसी और बरेली-दिल्ली पैसेंजर समेत कई ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। जनरल कोच में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की हुई तो कई यात्री स्लीपर कोचों में घुस गए। लंबी दूरी की ट्रेनों में कुछ यात्री गेट पर लटककर जोखिम भरा सफर करते दिखाई दिए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रक्षाबंधन पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ ही अन्य ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। इसके बावजूद ट्रेनों में भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
वर्जन
रक्षाबंधन पर यात्रियों की सहूलियत के चलते दो जोड़ी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। विभिन्न रूटों की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं। - महेश यादव, वरिष्ठ डीसीएम
वर्जन
अतिरिक्त बसों का संचालन कराया गया है। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए टीमें गठित कर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जो भी परेशानियां सामने आईं हैं, उनको दूर किया जाएगा। - मो. अजीम, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम