{"_id":"6792b47fc1a879c9d1037f0f","slug":"the-issue-of-power-supply-in-parsakheda-is-not-being-resolved-entrepreneurs-are-worried-bareilly-news-c-4-lko1064-567139-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नहीं सुलझ रहा परसाखेड़ा में बिजली आपूर्ति का प्रकरण, उद्यमी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नहीं सुलझ रहा परसाखेड़ा में बिजली आपूर्ति का प्रकरण, उद्यमी परेशान
विज्ञापन
बरेली। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का मामला सुलझ नहीं रहा है। हाइडिल कार्यालय के चक्कर लगाकर थक चुके उद्यमियों ने बृहस्पतिवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक में मुद्दा उठाया। प्रभारी डीएम जग प्रवेश ने बिजली विभाग को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
उद्यमियों ने बताया कि एक जनवरी से नई व्यवस्था के तहत बिजली निगम ने परसाखेड़ा उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन, एक्सईएन, जेई को हटा दिया है। सेंट्रलाइज्ड व्यवस्था के तहत टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर एक लाइनमैन को भेजा जाता है।
क्षेत्र की जानकारी न होने से फाल्ट, ट्रिपिंग जैसी छिटपुट दिक्कतों को ठीक करने के लिए उसे भटकना पड़ता है। सुबह दस बजे का फाल्ट शाम चार बजे तक ठीक होता है। तब तक फैक्टरियां जनरेटर के भरोसे चलती हैं। इससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने पुरानी या नई टीम में से किसी की नियमित तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, यूपीसीडा प्रतिनिधि ने रोड नंबर 3, 5, 8, 9, 10 के समानांतर आरसीसी नाला निर्माण और रोड नंबर 5, 9, 10, 24 के अनुरक्षण, उच्चीकरण के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा बजट स्वीकृति के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजे जाने की जानकारी दी। सप्ताह भर में स्वीकृति होने की बात कही। अमर उजाला ब्यूरो