फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The intoxicating drink tea room closed inspector wife

दरोगा ने नशीली चाय पिलाकर पत्नी को कमरे में बंद किया

Thu, 24 Dec 2015 02:22 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 24 Dec 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
The intoxicating drink tea room closed inspector wife
बरेली।  इंटेलीजेंस ब्यूरो के दरोगा ललित चौधरी के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज में 15 लाख रुपये की मांगने और  प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती को बीती रात उनके एक परिचित परिवार ने कमरे का ताला तोड़ कर घर से बाहर निकाला।  उसका आरोप है कि परिवार ने उसे  नशीली चाय पिलाकर कमरे पर बाहर से ताला लगा गया था कमरे का दूसरा दरवाजा उसने डर की वजह से अंदर से बंद कर लिया था। युवती को पहले  निजी अस्पताल में भर्ती किया गया और फिर जिला अस्पताल में। डॉक्टरों के अनुसार जांच में न तो नशे के लक्षण मिले हैं और न ही शरीर पर चोट के निशान हैं। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर  पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  बदायूं रोड स्थित शांति विहार कॉलोनी निवासी ललित चौधरी बरेली इंटेलीजेंस ब्यूरो में उपनिरीक्षक पद पर कार्यरत हैं। मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव जटपुरा निवासी पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह चौधरी बेटी नेहा से 14 फरवरी 2015 को उनकी शादी हुई थी। शुरू से ही पति पत्नी के रिश्ते ठीक नहीं हैं। नेहा के पिता  देवेंद्र ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे नेहा ने लड़खड़ाती आवाज में फोन पर उन्हें अपनी जान को खतरा बताया। इस पर उन्होंने शांति विहार में ही रहने वाली नेहा की ममेरी बहन ऋतु के ससुर विजेंद्र सिंह को ललित के घर भेजा। ललित ने विजेंद्र से कहा कि नेहा कमरे में ताला डालकर कहीं चली गई है।  देवेंद्र का पुन: विजेंद्र को फोन पर बताया कि नेहा कमरे के अंदर ही बंद है। इस पर विजेंद्र ने  कमरे का ताला तुड़वाकर दरवाजा खोला तो देखा नेहा बेड पर बेहोश सी पड़ी थी। उसे पहले निजी अस्पताल फिर जिला अस्पताल लाया गया। बुधवार को होश आने पर नेहा ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे उसने परिवार वालों के साथ खाना खाया और फिर ऊपर अपने कमरे में चली गई। नेहा ने बताया कि वह बीएड पास है और टीईटी की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में वह मंगलवार रात भी पढ़ाई कर रही थी, तभी उसकी सास कश्मीरी देवी चाय लेकर ऊपर आ गई। चाय पीते ही उसकी आंखों तले अंधेरा छाने लगा तो वह घबराई और कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा बंद था। इस पर उसने अपने पिता को फोन कर जान खतरे में बताई।  नेहा का आरोप है कि उसके  पति और ननद ने बेहोश करने के बाद मारकर उसे कहीं फेंकने की योजना बनाई थी।  दहेज में 15 लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था ।  नेहा ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ललित ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। इस पर उसने अपनी सास से इस बारे में पूछा। नेहा के मुताबिक सास ने कहा कि शादी तो कर ली है, लेकिन ललित कुछ कर लेगा। एसओ सुभाषनगर जेपी यादव ने बताया कि देवेंद्र की तहरीर पर आरोपी दरोगा ललित, उसकी मां कश्मीरी देवी, बहन प्रीति, जेठ बॉबी आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

0
चाय नेहा ने खुद बनाई थी। इसके बाद मम्मी से चाय ऊपर लाने की बात कहकर नेहा ऊपर कमरे में चली। मम्मी चाय देकर आईं। मेरे कमरे के बराबर में ही बड़े भाई का कमरा है, जिसके बीच दीवार में छोटा दरवाजा  है। इसी दरवाजे से बाहर आकर नेहा ने अपने कमरे में बाहर से ताला लगा दिया और फिर बड़े भाई के कमरे में होकर छोटे दरवाजे से अंदर चली गई।  नेहा चाहती है कि मैं अलग रहकर परिवार को छोड़ दूं। इसी बात को लेकर मुझे और मेरे परिवार को फंसाने की साजिश रची गई है।
विज्ञापन

- ललित कुमार चौधरी, आरोपी दरोगा


0
नेहा  जिला अस्पताल आने पर वह नार्मल स्थिति में थी। मेडिकल परीक्षण के दौरान नशे जैसे कोई लक्षण नहीं पाए गए और न ही शरीर पर कोई चोट पाई गई।
- डॉ.अजय मोहन अग्रवाल, चिकित्सक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed