फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The inspector had returned after meeting the accused and the student.

Bareilly News: आरोपी और छात्रा से मुलाकात कर लौट आया था दरोगा

Mon, 29 Jul 2024 05:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
The inspector had returned after meeting the accused and the student.
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र से होमगार्ड की बेटी को अगवा करने के मामले में दूसरे समुदाय के आरोपी पर विवेचक दरोगा रिंकू कुमार ने बेहिसाब मेहरबानी दिखाई। दिल्ली के होटल में दरोगा ने आरोपी पक्ष से मुलाकात की, पर आर्थिक समझौते के तहत कार्रवाई नहीं की। इससे थाना घेराव व दो समुदायों में टकराव के हालात बने।
विज्ञापन

एसएसपी ने रिंकू कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कराई तो पता चला कि छात्रा और आरोपी 13 जुलाई को घर से निकलने के बाद दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में ओयो होटल फोर सीजन इन में ठहरे थे। 16 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दरोगा रिंकू कुमार ने इनकी कॉल डिटेल निकलवाई थी। इसके बाद 18 जुलाई की रात साढ़े नौ बजे दरोगा इस होटल में पहुंचा था।
विज्ञापन

वहां पता लगा कि कमरा नंबर 401 आरोपी अरशद व छात्रा के नाम से 13 जुलाई को बुक किया गया है। दोनों की एंट्री उसी रात दोबारा 8.40 बजे इसी होटल में दर्ज थी। आरोपी अरशद की बाइक भी दरोगा को होटल के सामने खड़ी मिली। जांच में टाइमिंग के हिसाब से पाया गया कि दरोगा ने वहां आरोपी पक्ष से मुलाकात की और बिना कार्रवाई किए चले आए। दरोगा ने आरोपी की बाइक भी कब्जे में नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दरोगा की लापरवाही की वजह से थाने पर हंगामा व घेराव की नौबत आ गई। एसएसपी अनुराग आर्य ने शनिवार को दरोगा को निलंबित करके थाना प्रभारी रामरतन को छात्रा की तलाश व आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस की टीम प्रयागराज समेत कई जिलों में दबिश दे रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed