फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The inspector and the police station continued to deny even the postmortem report.

Bareilly News: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को भी नकारते रहे दरोगा और थानेदार

Fri, 31 Jan 2025 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The inspector and the police station continued to deny even the postmortem report.
बरेली। कारचोबी ठेकेदार की हत्या के मामले में दरोगा और थानेदार घटना और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट दोनों को ही नकारते रहे। वे इसे सीढि़यों से गिरकर मौत करार देते रहे।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना प्रभारी अवकाश पर हैं तो उनका प्रभार इस्पेक्टर क्राइम श्रवण कुमार यादव के पास है। उनके समेत घटनास्थल पर पहुंचे धौराटांडा चौकी प्रभारी संजय सिंह यादव ने परिवार के आरोपों को दरकिनार कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह (थ्रॉटलिंग) आने व शरीर पर छह से ज्यादा चोटें होने के बाद भी हत्या की बात उनके गले नहीं उतर रही थी। सामान्य तौर पर पूर्ण पुष्टि के लिए रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित लिखा जाता है। चौकी प्रभारी ने उसे पढ़कर मौत की वजह को ही संदिग्ध करार दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने भी हत्या की बात स्वीकार नहीं की। इस पर मृतक के परिजनों ने गुस्सा जताया।
विज्ञापन

अफसरों ने रात में गांव भेजी पुलिस
घटना की जानकारी एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा को हुई तो उन्होंने प्रभारी थानाध्यक्ष को फटकार लगाई। तत्काल गांव जाकर हत्या की वजह तलाशने और आरोपियों का पता लगाने का निर्देश दिया। रात में पुलिस टीम गांव पहुंची और पड़ताल शुरू की। एसपी उत्तरी ने बताया कि पुलिस फोन कॉल करने वाले नंबर की डिटेल खंगाल रही है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed