{"_id":"6840b6f7f6b75d9ad50237bb","slug":"the-inspection-of-the-team-which-arrived-for-naac-evaluation-is-complete-and-the-report-is-ready-bareilly-news-c-4-lko1064-655827-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नैक मूल्यांकन के लिए पहुंची टीम का निरीक्षण पूरा, रिपोर्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नैक मूल्यांकन के लिए पहुंची टीम का निरीक्षण पूरा, रिपोर्ट तैयार
विज्ञापन
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में नैक मूल्यांकन के लिए पहुंची टीम का तीन दिवसीय दौरा बुधवार को पूरा हो गया। आखिरी दिन टीम ने संस्थान के वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों, कर्मचारियों और एल्युमिनाई से फीडबैक लिया। इसकी रिपोर्ट जल्द मुख्यालय को सौंपेंगे।
तीन दिनों में टीम ने संस्थान में चल रहे कोर्स, शोध प्रोजेक्ट, नवाचार, अनुसंधान प्रौद्योगिकी, नैदानिकी, वैक्सीन मूल्यांकन, पशु पोषण, कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्य, तकनीकी प्रसार के लिए कार्यशाला, संग्रहालय, नमूनों की जांच, इंटरफेस मीट से पशु चिकित्सा के प्रति जागरूकता की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही, वर्चुअल और भौतिक सत्यापन भी किया। इसके साथ ही, एक टीम वर्चुअल तौर पर भी नैक मूल्यांकन के लिए पहुंची। आखिरी दिन टीम ने संस्थान के सभी प्रमुख लोगों से बातचीत की।
विभागों का दौरा करने के साथ किए गए कार्यों, उपलब्धियों, प्रस्तावित प्रोजेक्ट और नवाचार के दस्तावेज लिए। बताते हैं कि संस्थान में तीन दिन मौजूद रहकर साफ-सफाई व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, सभागार, केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान और कृषि विज्ञान केंद्र का भी जायजा लिया। ब्यूरो