{"_id":"6833827474f242db2400d1f1","slug":"the-injured-in-the-accident-died-during-treatment-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101302-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
मृतक शमशुल का फाइल फोटो
बिशारतगंज। मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर बुधवार को पिकअप व मिनी बस की भिड़ंत में गंभीर घायल 40 वर्षीय चालक शमशुल हसन उर्फ भूरा निवासी गांव भिंडौरा की शनिवार रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 21 मई की रात मुरादाबाद-अलीगढ हाईवे पर कमालपुर गांव के समीप पिकअप व मिनी बस में टक्कर हुई थी। इसमें पिकअप चालक की मौके पर मौत हो गई थी। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। गंभीर घायल मिनी बस चालक शमशुल हसन को परिजन इलाज के लिए दिल्ली ले गए, जहां शनिवार रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शमशुल हसन के परिवार में पत्नी व सात बच्चे हैं। बेहद गमगीन माहौल में उन्हें गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। संवाद
--
ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल, रेफर
भाई की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था
मीरगंज। नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर रविवार रात जनसेवा एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक गंभीर घायल हो गया। 18 वर्षीय गुलशन कुमार पुत्र हुसैनी प्रसाद निवासी अजनगर राजवपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार हरियाणा के अंबाला से घर जाने के लिए अपनी चाची के साथ जनसेवा एक्सप्रेस में सवार हुआ था। जैसे ही ट्रेन रविवार की रात नगरिया सादात स्टेशन की डाउन लाइन से गुजर रही थी। तभी डिब्बे के गेट पर बैठे युवक को नींद की झपकी आने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर गया और गंभीर घायल हो गया। आरपीएफ कर्मियों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घायल युवक ने बताया कि वह अपनी चाची के साथ अंबाला से घर जाने के लिए जनसेवा एक्सप्रेस में सवार हुआ था। 28 मई को उसके बड़े भाई की गांव में शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह जा रहा था। नींद की झपकी आने से वह गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही घायल युवक की चाची ट्रेन से बरेली जंक्शन उतर गई। संवाद
विज्ञापन
--
नेशनल हाईवे पर रोलर से टकराकर युवक घायल
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर एक बजे सिमरा गांव के पास शाहजहांपुर की ओर एक रोलर जा रहा था। तभी मेरठ से सीतापुर अपने पिता के यहां जा रहे अमन निवासी मोहल्ला यासीन असीलपुर मेरठ की बाइक अनियंत्रित होकर रोलर के पीछे से टकरा गई। इसमें अमन को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बरेली के निजी अस्पताल भिजवाया है। यहां अमन की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद
-- -
ई-रिक्शा पलटने से महिला समेत कई सवारियां घायल
नवाबगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें एक महिला समेत बैठी सवारियां घायल हो गईं। राहगीरों ने आनन-फानन में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। घायल के बेटे ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ईधजागीर गांव के मोेहल्ला वाकेविहारी निवासी तारावती 23 मई को बाजार से सामान खरीदकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। वह जैसे ही बरेली-पीलीभीत हाईवे पर पनघैली नदी के पुल के पास पहुंची। उसी बीच ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें वह गंभीर घायल हो गईं। उनके साथ बैठी अन्य सवारियां भी घायल हो गईं। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। घटना की रिपोर्ट घायल के बेटे चोखेलाल ने दर्ज कराई है। संवाद