फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The incomplete bridge will be completed, Bridge Corporation has submitted an estimate of Rs 14 crore

Bareilly News: अधूरा पुल होगा पूरा, सेतु निगम ने सौंपा 14 करोड़ का एस्टीमेट

Wed, 28 May 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
The incomplete bridge will be completed, Bridge Corporation has submitted an estimate of Rs 14 crore
बरेली। बदायूं के दातागंज को बरेली के फरीदपुर से जोड़ने के लिए मुढ़ापुख्ता में रामगंगा नदी के अधूरे पुल का निर्माण पूरा करने के लिए पांच नए पियर सेतु निगम बनाएगा। पुल की लंबाई 150 मीटर बढ़ जाएगी। इसके लिए सेतु निगम ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को 14 करोड़ रुपये लागत का एस्टीमेट भेज दिया है। अब लोक निर्माण विभाग बदायूं के अधिशासी अभियंता को पुल के अप्रोच रोड का एस्टीमेट तैयार करना है। दोनों एस्टीमेट शासन को जाएंगे। बजट का आवंटन होने पर पुल का निर्माण पूरा हो सकेगा। इसी अधूरे पुल से कार रामगंगा में गिरने पर 24 नवंबर 2024 को कार सवार तीन लोगों की जान चली गई थी। उसके बाद इस अधूरे पुल के निर्माण के अधिकारी चेते। आईआईटी की विशेषज्ञ समिति से अध्ययन कराया गया। अध्ययन की रिपोर्ट आने के बाद अब पुल को पूरा करने के लिए एस्टीमेट बनाए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता केके सिंह ने बताया कि सात दिनों में एस्टीमेट तैयार हो जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed