फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The inclusion of religion in politics required : Secrets Rajeshwarasrm

राजनीति में धर्म का समावेश जरूरी: राज राजेश्वराश्रम

Sat, 16 Jan 2016 02:13 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 16 Jan 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज ने राजनीति में सुचिता और स्वच्छता के लिए धर्म के समावेश पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सूर्य के उत्तरायण में आने से भारत और अधिक प्रकाशमय हो जाता है। संक्रमणकाल से उबरकर सूर्य उत्तरायण में आता है। इसी तरह राजनीति भी संक्रमण से गुजरती है लेकिन धर्म के समावेश से वह प्रकाशमान हो जाती है इसलिए राजनीति में धर्म का समावेश जरूरी है।
विज्ञापन

शंकराचार्य ने यह उद्गार शुक्रवार को बरेली इंटर कॉलेज में मकर संक्रांति पर आयोजित खिचड़ी सहभोज के सामाजिक समरसता कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज भारत मेें कोई धार्मिक आयोजन किया जाता है तो उसे सांप्रदायिक आयोजन कहा जाता है किंतु हम सबको समझना चाहिए कि इस देश का उत्थान धर्ममय राजनीति से ही संभव है। शंकराचार्य ने हर-हर महादेव के उद्घोष से आयोजन स्थल के माहौल को गुंजायमान कराया। शंखनाद और स्वस्ति वाचन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने शहर के विभिन्न मंदिरों के पुरोहित और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता का संदेश जाता है। कार्यक्रम में संघ के विभाग प्रचारक उमाशंकर, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भवानी सिंह, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह, सुभाष पटेल, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, वीरेंद्र अटल, तेजेश्वरी सिंह, पुष्पा अग्रवाल, दीप्ति भारद्वाज, ब्रजेश मिश्रा, अजय जेटली, राकेश अग्रवाल गुड वाले, अमित अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed